LIC Housing Finance Loans interest rate: रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट बढ़ाने के बाद एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance ltd) ने भी होम लोन की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट LHPLR में 60 बेसिस प्वाइंट यानी 0.60 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसका इस्तेमाल होम लोन के ब्याज दर तय करने के लिए होता है। अब सभी तरह को लोन महंगे हो जाएंगे। ये नई दरें 20 जून से लागू हो चुकी है।
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के मुताबिक होम लोन पर रिवाइज ब्याज दरें 7.50 फीसदी से शुरू होंगी। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक एलआईसी हाउसिंग की प्राइम लेंडिंग रेट अब 15.30 फीसदी तय की गई है।
अब अगर लोन लेने वाले ग्राहक का सिबिल स्कोर 700 या उससे अधिक है तो उसे 10 लाख के लोन पर 7.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। सैलरी क्लास या प्रोफेशनल का 700 या उससे अधिक है और उसे 50 लाख रुपये तक का लोन लेना है तो 7.75 फीसदी की दर ब्याज देना होगा। 2 करोड़ रुपये से 15 करोड़ रुपये से अधिक के लोन पर 7.90 फीसदी की दर से लोन मिलेगा।
LIC हाउसिंग फाइनेंस की होम लोन पर ब्याज दरें
600 और 699 के बीच सिबिल स्कोर पर 50 लाख रुपये तक के होम लोन पर 7.80 प्रतिशत, 50 लाख रुपये से अधिक 2 करोड़ रुपये तक 8 प्रतिशत और 2 करोड़ रुपये से अधिक पर 8.15 प्रतिशत ब्याज दर से लोन मिलेगा। 600 से कम के सिबिल स्कोर पर 50 लाख रुपये तक के होम लोन पर 8.25 प्रतिशत, 50 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये से अधिक के लोन पर 8.45 प्रतिशत और 2 करोड़ से 15 करोड़ रुपये के लोन पर 8.65 प्रतिशत की ब्याज दर से लोन मिलता है।
RBI ने हाल में बढ़ाया है रेपो रेट
101 और 200 के बीच क्रेडिट स्कोर या NTC के मामले में सैलरी और प्रोफेशनल क्लास को 50 लाख रुपये तक के होम लोन पर 8.20 फीसदी का ब्याज देना होता है। 50 लाख रुपये से अधिक लेकिन 1 करोड़ रुपये तक का लोन 8.40 प्रतिशत पर मिलता है। पिछले दिनों RBI के रेपो रेट बढ़ाने पर आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंकों ने अपनी ब्याज दरें बढ़ाई हैं।