LIC IPO: देश का सबसे बड़ा भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation - LIC) का आईपीओ आज 4 मई को खुल चुका है। LIC के आईपीओ में 9 मई तक अप्लाई कर सकते हैं। मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि यह आईपीओ एक ही झटके में अच्छा मुनाफा देने वाला साबित हो सकता है। अगर आप LIC के आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं तो डीमैट अकाउंट से निवेश कर सकते हैं। अगर आपके पास डीमैट अकाउंट नहीं लेकिन एसबीआई बैंक में खाता है तो भी निवेश कर सकते हैं। यहां आपको तरीका बता रहे हैं।
YONO ऐप से कर सकते हैं आवेदन
अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India - SBI) के ग्राहक हैं, तो आप एसबीआई योनो ऐप (SBI Yono App) के माध्यम से भी आईपीओ में आवेदन कर सकते हैं। SBI ने ट्विटर पर कहा कि आप अपना डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट Yono ऐप पर खोल सकते हैं। ग्राहकों को कोई भी अकाउंट ओपनिंग चार्जेस नहीं देने होंगे। पहले साल में कोई फीस नहीं देनी होगी। अप्लाई करने के लिए लॉगइन करके इन्वेस्टमेंट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
LIC IPO में निवेश कर सकते हैं
एसबीआई ने कहा कि एसबीआई योनो (SBI YONO) से एलआईसी आईपीओ में निवेश कर सकते हैं। एक बार योनो ऐप पर डीमैट अकाउंट खुलने पर आसानी से आईपीओ में निवेश कर सकते हैं। पहले साल में आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।