EPFO: अब नहीं होगी पेंशन की टेंशन, ईपीएफओ ने शुरू की नई सर्विस, पेंशनर्स नहीं होंगे परेशान

ईपीएफओ (EPFO) ने पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने में राहत दी है

अपडेटेड May 09, 2022 पर 6:34 PM
अब पेंशनर्स कभी भी अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

Life Certificate Submission to EPFO: ईपीएफओ (EPFO) ने पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने में राहत दी है। अब पेंशनर्स कभी भी अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। पेंशनर्स जब भी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करते हैं, वह अगले 1 साल तक वैलिड रहेगा। EPFO ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि EPS'95 पेंशनभोक्ता अब किसी भी समय जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा कर सकते हैं। यह जमा करने की तारीख से 1 साल के लिए वैलिड होगा।

ईपीएफओ ने दी पेंशनर्स को राहत

EPFO ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया कि EPS'95 पेंशनभोक्ता अब किसी भी समय जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं जो जमा करने की तारीख से 1 साल के लिए वैलिड होगा। पेंशनर्स को बिना रूकावट अपनी पेंशन लेने के लिए अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है। लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने से पता चलता है कि पेंशन पाने वाला व्यक्ति जीवित है या नहीं।


कॉमन सर्विस सेंटर पर कर सकते हैं जमा

पेंशनर्स अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। पेंशनर्स पोस्ट ऑफिस जाकर भी लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

घर से जमा कर सकते हैं जीवन प्रमाण पत्र

अब जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी। ये काम अब आप अपनी सहूलियत से घर बैठे कर सकते हैं। यहां आपको उन ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं जिसके जरिये आप अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

 

एक्सिस सिक्योरिटीज के 3 टॉप पिक्स जिनमें हो सकती है छप्पर फाड़ कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।