Life Certificate: पेंशन जारी रखना है तो जीवन प्रमाण पत्र देना होगा, जानिए कैसे घर बैठे जमा कर सकते हैं ये पेपर

Life Certificate: सभी रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए अक्टूबर और नवंबर का महीना बेहद अहम होता है। इन्हीं महीनों में पेंशनर को लाइफ सर्टिफिकेट (Life Certificate) जमा करना होता है

अपडेटेड Oct 03, 2022 पर 10:12 AM
Life Certificate को जमा करने के बाद ही आगे की पेंशन जारी रहती है।

Life Certificate: सभी रिटायर्ड केंद्रीय कर्मचारियों को हर साल नवंबर महीने में लाइफ सर्टिफिकेट (Life Certificate) जमा करना जरूरी होता है। इसके बाद ही उनकी आगे की पेंशन जारी रहती है। हालांकि कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने 80 साल से ज्यादा उम्र के रिटायर्ड कर्मचारियों को एक महीने पहले जमा करने की अनुमति दी है। यानी वो 1 अक्टूबर से लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

बड़ी संख्या में हर साल सेंट्रल गवर्नमेंट पेंशनर्स बैंकों में जाकर जीवन प्रमाणपत्र जमा करते हैं। लेकिन अपनी सुविधा के हिसाब से इसे डिजिटल तरीके से भी जमा किया जा सकता है। इसके अलावा भी कुछ ऐसे तरीके हैं। जिसमें विदेश में रहते हुए भी इसे जमा किया जा सकता है।

इन तरीकों से जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट


पेंशनर पेंशन डिस्बर्सिंग अथॉरिटीज (Pension Disbursing Authorities –PDAs) में खुद उपस्थित होकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

अगर पेंशनर्स फिजिकल रूप में उपस्थित नहीं होना चाहते हैं। तब उन्हें किसी डेजिनटेड ऑफिशियल के हस्ताक्षर करा कर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। इसमें उन्हें व्यक्तिगत रूप में उपस्थित होने के लिए छूट दी गई है।

पेंशनर्स घर बैठे ही जीवन प्रमाण पोर्टल (Jeevan Pramaan portal) पर जीवन प्रमाणपत्र (Life Certificate) जमा कर सकते हैं। आधार नियामक UIDAI ने पेंशनर्स की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सभी बॉयोमेट्रिक डिवाइसेज की डिटेल्स दी हुई है। जिसे पेंशनर्स आधार नियामक की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

नवंबर 2020 में पोस्टमैन के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की डोरस्टेप सर्विस (Doorstep Service) लॉन्च हुई थी। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवक के जरिए यह सुविधा मुहैया कराई जाती है। मोबाइल के जरिए इस सुविधा को हासिल करने के लिए पेंशनर्स को गूगल प्ले स्टोर से Postinfo App इंस्टॉल करना होता है।

EPFO: PF खाताधारक के लिए अनिवार्य है नॉमिनी बनाना, वरना परिवार के लोगों को पैसा मिलने में होगी परेशानी

देश भर में 12 सरकारी बैंक ऐसे हैं जो देश के 100 प्रमुख शहरों में डोरस्टेप बैंकिंग की सुविधा देती हैं। इसके सर्विसेज के तहत लाइफ सर्टिफिकेट भी जमा होता है। इसके लिए मोबाइल ऐप, वेबसाइट या टोल फ्री नंबर के जरिए बुकिंग की जाती है। फिर डोरस्टेप बैंकिंग एजेंट घर पर आकर पेंशनर्स को सर्विस मुहैया कराते हैं।

विदेश में रहने पर ऐसे जमा करें लाइफ सार्टिफिकेट

अगर पेंशनर देश से बाहर हैं तो बैंक अधिकारी द्वारा लाइफ सर्टिफिकेट पर साइन करने की स्थिति में व्यक्तिगत रूप से बैंक आने की जरूरत नहीं रहती है। वहीं विदेशों में घर बैठे भी ऑनलाइन तरीके से जीवन प्रमाण वेबसाइट के जरिए भी जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।