LPG सिलेंडर में कितनी बची है गैस, जानिए कैसे पता चलेगा

LPG Gas Cylinder: गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते जा रहे हैं। गैस सिलेंडर की खपत भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। एक महीना गैस सिलेंडर चलाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हर शख्स यही चाहता है कि उसका गैस सिलेंडर अधिक से अधिक चलें। अगर आप पता करना चाहते हैं कि आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची तो इसका जानना बेहद आसान है

अपडेटेड Jan 18, 2023 पर 9:28 AM
गीले कपड़े से पता चल जाएगा सिलेंडर में कितनी है गैस

LPG Gas Cylinder: रसोई गैस का उपयोग दिनों दिन बढ़त जा रहा है। भागदौड़ भरी इस जिंदगी में पता भी नहीं चल पाता है कि रसोई गैस का सिलेंडर खत्म हो गया है। कभी अचानक गैस सिलेंडर खत्म होने पर कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मजबूरन लोगों को दोबारा अपने रसोई गैस सिलेंडर को भरवाने जाना पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके रसोई गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची है?

ऐसे न करें चेंक

जब आप घर में नया सिलेंडर लगाते हैं तो पहले खूब ठीक चलता है। फिर जैसे-जैसे चूल्हे में आंच कम आने लगती है, तो आप अंदाजा लगा लेते हैं कि अब सिलेंडर को बदलने का समय आ गया है। और इसी हड़बड़ी में आप सिलेंडर को थोड़ा सा हिलाकर देखते हैं कि उसमें गैस बची है या नहीं। सिलेंडर के वजन के अनुसार आप अंदाजा लगा लेते हैं कि इसमें कितनी गैस होगी, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इस तरीके से आपको कितना नुकसान हो रहा है।


जानिए क्या है सही तरीका

आपके रसोई गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची है। आप गीले कपड़े से पता लगा सकते है। एक गीले कपड़ा लेकर सिलेंडर में लपेट दें। कुछ मिनटों के बाद आपको गीले कपड़े को सिलेंडर के ऊपर से हटा देना है। इतनी देर तक सिलेंडर का काफी हिस्सा गीले कपड़े से पानी का ज्यादातर हिस्सा सोख लेगा। इसके कुछ देर बाद सिलेंडर का जो हिस्सा खाली होगा। वहां पानी सूख जाएगा। दरअसल, सिलेंडर का जो हिस्सा खाली होता है। वह अंदर से गर्म होता है। ऐसे में सिलेंडर के उस हिस्से में पानी जल्दी सूख जाता है। बजाए उस हिस्से के जहां पर एलपीजी गैस होती है। इस आसान तरीके से आप पता कर सकते हैं आपके एलपीजी गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची हुई है।

LPG Price Hike: नए साल के पहले दिन झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए अपने शहर में नए रेट

सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें?

अगर गैस लीक होने की वजह से सिलेंडर में आग लग गई है तो घबराएं नहीं। इससे स्थिति खतरनाक हो जाएगी। याद रखें, सिलेंडर में आग लगने के बाद भी हमारे पास करीब 10 से 15 मिनट का समय बचाव के लिए होता है। एक कंबल को गीला करके तुरंत सिलेंडर पर लपेट दें। इससे आग बुझ जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।