Mahashivratri 2022: आज इन राज्यों के बैंकों में है छुट्टी, जानिए क्यों

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि के अवसर पर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बैंक बंद रहेंगे

अपडेटेड Mar 01, 2022 पर 10:27 AM
महाशिवरात्रि के अवसर पर कई राज्यों के बैंक बंद

Mahashivratri 2022: आज 1 मार्च को महाशिवरात्रि है। मार्च महीने में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) और होली (Holi) जैसे बड़े त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो इस खबर को जरूर पढ़ लें। कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक जाएं और वहां बैंक की ब्रांच में आपको ताला लटका मिले। देश में सार्वजनिक छुट्टियों (Public Holidays) के दिन बैंक बंद रहते हैं। कुछ राज्यों में स्पेसिफिक छुट्टियों पर बैंकों बंद रहते हैं।

इसके अलावा कुछ छुट्टियां ऐसी होती हैं जिन पर पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं। इनमें गणतंत्र दिवस (Republic Day), स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) और गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) जैसे राष्ट्रीय अवकाशों पर, भारत भर के बैंक बंद रहते हैं। मार्च महीने में बैंक कुल 13 दिन बंद रहेंगे।

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) हिंदू संस्कृति में एक महत्वपूर्ण त्योहार है और इसका काफी महत्व है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और उनकी पत्नी देवी पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि पूरे देश में अलग-अलग तरीकों से मनाई जाती है। हालांकि इस दिन पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे। हम आपको बता रहे हैं कि महाशिवरात्रि के अवसर पर किन राज्यों में बैंक बंद हैं।

Morgan Stanley ने कहा भारत सरकार को पेट्रोल-डीजल पर घटाना चाहिए टैक्स, जानिए क्यों?


महाराष्ट्र में 1 मार्च यानी महाशिवरात्रि क अवसर पर बैंक बंद हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भी महाशिवरात्रि के दिन छुट्टी घोषित की गई है। तमिलनाडु में लोग नंगे पांव चलकर पहाड़ी की चोटी पर स्थित भगवान शिव के अन्नामलाईयार मंदिर (Annamalaiyar temple तक जाते हैं। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भगवान शिव के सम्मान में राज्य के कई शहरों में कार्यक्रम किए जाते हैं।

महाशिवरात्रि के दौरान हिमाचल प्रदेश में मंडी मेले का आयोजन किया जाता है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाशिवरात्रि धूम धाम से मनाई जाती है। उज्जैन में महाकालेश्वर का मंदिर (Mahakaleshwar Temple) है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।