Mahashivratri 2022: आज 1 मार्च को महाशिवरात्रि है। मार्च महीने में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) और होली (Holi) जैसे बड़े त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो इस खबर को जरूर पढ़ लें। कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक जाएं और वहां बैंक की ब्रांच में आपको ताला लटका मिले। देश में सार्वजनिक छुट्टियों (Public Holidays) के दिन बैंक बंद रहते हैं। कुछ राज्यों में स्पेसिफिक छुट्टियों पर बैंकों बंद रहते हैं।
