नेट बैंकिंग, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और UPI ऐप की सुविधा की शुरूआत के चलते अब पैसा मंगाना या भेजना दोनों ही काम चुटकियों में हो जाते हैं। UPI के जरिए आप बस कुछ सेकेंड में ही कहीं से भी किसी को भी अपने मोबाइल के जरिए पैसा भेज सकते हैं। जिस वजह से UPI ऐप का इस्तेमाल भी काफी तेजी से बढ़ा है। हालांकि कई बार UPI के जरिए पैसा ट्रांसफर करते वक्त हम मुसीबत में भी फंस जाते हैं।
गतल अकाउंट में पैसा हो जाता है ट्रांसफर
कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि UPI के जरिए पैसा ट्रांसफर करते वक्त हम किसी और ही अकाउंट में पैसा भेज देते हैं जिस वजह से हमें काफी ज्यादा परेशानियों का सामना भी करना पड़ जाता है। हालांकि अगर आपने गलती से किसी दूसरे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं तो आपको घबराने की कोई भी जरूरत नहीं है। आप 24 घंटे के भीतर भीतर अपने अकाउंट में पैसा वापस भी हासिल कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे। तो आइये जान लेते हैं कि गलत अकाउंट में पैसे चले जाने पर इसे किस तरह से दोबारा वापस हासिल किया जा सकता है।
इन बातों का जरूर रखें ध्यान
UPI या नेट बैंकिंग के बाद आपके मोबाइल पर ट्रांजैक्शन का एक मैसेज आता है। आपको इस मैसेज को संभाल कर रखना होगा। इस मैसेज में एक PPBL नंबर होता है। पैसे रिफंड लेने के लिए इस मैसेज की जरूरत पड़ती है। RBI ने अपनी गाइडलान में यह साफ किया है कि अगर आपने किसी गलत अकाउंट में पैसा भेज दिया है तो आपको bankingombudsman.rbi.org.in पर शिकायत करनी होगी। इसके साथ ही आपको एक अप्लीकेशन भी अपने बैंक में जमा करना होगा। इसमें आपको अकाउंट नंबर, नाम और जिस अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ है उसकी पूरी डिटेल देनी होगी।
हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं कॉल
इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी सहायता ले सकते हैं। गलत अकाउंट में पैसा चले जाने पर सबसे पहले आपको इस बारे में हेल्पलाइन नंबर के जरिए बैंक को सूचित करना चाहिए। इसके अलावा आप बैंक जाकर वहां पर संबंधित अधिकारियों से भी सहायता ले सकते हैं। बैंक मैनेजर उस अकाउंट होल्डर से बात करके पैसे वापस करने की रिक्वेस्ट भी कर सकता है जिस अकाउंट में पैसे गए हैं।