ATM ट्रांजैक्शन फेल होने पर अब आपको देना होगा चार्ज, पंजाब नेशनल बैंक ने किया अपने ग्राहकों को आगाह

ATM से पैसा निकालते वक्त अगर आपका ट्रांजैक्शन पूरा नहीं होता है तो आपको इस पर चार्ज देना होगा। इस पर आपको जीएसटी सहित 10 रुपये का चार्ज देना होगा। पंजाब नेशनल बैंक ने मैसेज के जरिए अपने ग्राहकों को यह जानकारी दी है कि खाते में पर्याप्त पैसा न होने पर ATM यूज करने पर एक मई से जीएसटी के साथ चार्ज लगाया जाएगा। सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) इसे लेकर एक नियम बनाने जा रहा है। अब आपके खाते में पैसा न होने पर अगर आपका ATM ट्रांजैक्शन पूरा नहीं होता है तो आपको चार्ज देना होगा। बता दें कि बैंक डेबिट कार्ड और ATM कार्ड जारी करने की फीस और सालाना मेंटेनेंस फीस में बदलाव करने की प्रक्रिया में है

अपडेटेड Mar 31, 2023 पर 5:43 PM
Story continues below Advertisement
ATM से पैसा निकालते वक्त अगर आपका ट्रांजैक्शन पूरा नहीं होता है तो आपको इस पर चार्ज देना होगा

अगर आपके अकाउंट में पैसे नहीं हैं और आप बार बार ATM का इस्तेमाल करते हैं तो अब आपको इस पर चार्ज देना होगा। खाते में पैसा न होने पर एटीएम का इस्तेमाल करना अब आपके लिए घाटे का सौदा साबित होगा। इससे आपको नुकसान हो सकता है। इसे लेकर सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB)  एक नियम बनाने जा रहा है। अब आपके खाते में पैसा न होने पर अगर आपका ATM ट्रांजैक्शन पूरा नहीं होता है तो आपको चार्ज देना होगा।

ATM ट्रांजैक्शन पूरा न होने पर लगेगा चार्ज

ATM से पैसा निकालते वक्त अगर आपका ट्रांजैक्शन पूरा नहीं होता है तो आपको इस पर चार्ज देना होगा। इस पर आपको जीएसटी सहित 10 रुपये का चार्ज देना होगा। पंजाब नेशनल बैंक ने मैसेज के जरिए अपने ग्राहकों को यह जानकारी दी है कि खाते में पर्याप्त पैसा न होने पर ATM यूज करने पर एक मई से जीएसटी के साथ 10 रुपये का चार्ज लगाया जाएगा।

कल से बदल जाएंगे Income Tax से जुड़े ये नियम, कर लें ये जरूरी बदलाव, ताकि बाद में न हों परेशान


PNB कर रहा है ये तैयारी

बता दें कि बैंक डेबिट कार्ड और ATM कार्ड जारी करने की फीस और सालाना मेंटेनेंस फीस में बदलाव करने की प्रक्रिया में है। अगर आप किसी भी सामान को खरीदते वक्त अपने एटीएम कार्ड या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं और आपके खाते में पर्याप्त पैसा नहीं है और ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है तो आप पर चार्ज लगाया जा सकता है। खाते में पेमेंट करने जितनी रकम न होने पर पीएनबी डेबिट कार्ड के जरिए किए गए PoS और e-Comm लेनदेन पर भी चार्ज लगाएगा। इसके अलावा अगर आपका कार्ड खो जाता है या फिर चोरी हो जाता है तो आपको इसे तुरंत ही ब्लॉक करना होगा। कार्ड खोने की स्थिति में आप एसएमएस भेजकर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इसे ब्लॉक करा पाएंगे। हालांकि अगर आपने एक बार अपने कार्ड को हॉटलिस्ट कर दिया तो आप दोबारा से इसे सक्रिय नहीं कर पाएंगे आपको दूसरा कार्ड ही बनवाना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।