Monsoon Care Tips: बारिश के मौसम में कमरों की नमी और दुर्गंध से हैं परेशान, करें ये उपाय, फौरन मिलेगी राहत

Monsoon Care Tips: बारिश का मौसम तो सुहाना लगता है। लेकिन बारिश के इस मौसम में घरों की दीवारों में सीलन आ जाती है। जिससे दुर्गंध (Smell) आने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं। जिसे फॉलो करने पर आपके कमरे चकाचक साफ हो जाएंगे और खुशबू आने लगेगी

अपडेटेड Jul 13, 2023 पर 2:43 PM
Story continues below Advertisement
Monsoon Care Tips: बेकिंग सोडा और चारकोल से घर की नमी को दूर कर सकते हैं

Monsoon Care Tips: बारिश का मौसम आपके मन को काफी खुश करता है, लेकिन इसकी वजह से कभी-कभी कई तरह की कठिनाइयों का समाना करना पड़ सकता है। इसमें शारीरिक और मानसिक रुप से दोनों तरह की दिक्कतें शामिल हैं। इसके अलावा घर की दीवारों पर सीलन और नमी भी काफी ज्यादा बढ़ने लगती है। लिहाजा कई लोगों के घरों में सीलन की दुर्गंध (Smell) आने लगती है। ऐसे में बरसात के मौसम में सीलन और इसकी बदबू को कम करना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप बरसात में होने वाली सीलन को कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ जरूरी उपायों का सहारा ले सकते हैं।

घरों की दीवारों पर सीलन आने से घर के डिजाइन पर असर पड़ता है। दीवार से लगे फर्नीचर के खराब होने का भी डर सताता रहता है। इसके अलावा इससे बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में आप कुछ तरीके अपना कर इस समस्‍या से छुटकारा पा सकते हैं।

घर के दीवारों की नमी को दूर करने के लिए वेंटिलेशन फैन चलाएं


घर की नमी दूर करने के लिए आप एक्जॉस्ट या वेंटिलेशन फैन का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर में सबसे ज्यादा नमी वाले हिस्सों में वेंटिलेशन फैन लगवा दें। इससे नमी को कम करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही आपको गर्मी से भी राहत मिलेगी। वहीं घर की नमी को दूर करने के लिए खिड़कियों को खुला रखें। खिड़कियां खोलने से आपके घर को नमी को सुखाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा एयर कंडीशनर की मदद से घर के उन हिस्सों की नमी दूर कर सकते हैं। जहां हवा कम पहुंचती हो।

क्या रात-दिन चला सकते हैं AC, अगर है कोई भ्रम तो यहां करें दूर

इन चीजों का करें इस्तेमाल

घर को बारिश में खुशबूदार बनाए रखने लिए आप लेमन ग्रास, लेवेंडर, पेपरमिंट जैसे एसेंशियल ऑयल को पानी में मिलाकर घर में स्प्रे कर सकते हैं। साथ ही घर में रोज धूप या कपूर जलाने से भी घर की हवा में ताजगी बनी रहती है। इससे घर में आ रही दुर्गंध से छुटकारा मिलेगा।

सेंधा नमक से घर की नमी भागेगी दूर 

सेंधा नमक को रॉक साल्ट भी कहा जाता है। यह नमक आपके घर को नमी से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। सेंधा नमक नेचुरल डीह्यूमिडिफायर का काम करता है। नमी से राहत पाने के लिए आप एक बड़े कंटेनर में सेंधा नमक भरकर रखें। उसका ढक्कन खुला रखें। यह आपकी हवा की नमी को सोख लेगा और आपको मॉइश्चर से राहत मिलेगी।

किचन में रखी इन दो चीजों से महकाएं घर

बरसात के मौसम में घर में रखी लगभग हर चीज नमी के कारण दुर्गंध आने लगती है। ऐसे में छुटकारा पाने का सबसे अच्छा और किफायती तरीका है, कि आप पूरे घर में रोज विनेगर और बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर स्प्रे करें। इससे बदबू के साथ बरसाती कीड़े भी घर से गायब हो जाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।