Credit Cards

क्या रात-दिन चला सकते हैं AC, अगर है कोई भ्रम तो यहां करें दूर

Air conditioners: गर्मियों में एयर कंडीशनर को चलाकर सोना आमतौर पर बहुत से लोग पसंद करते हैं। गर्मी के मौसम में AC चलाने से ठंडक का एहसास होता है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर AC को कितनी देर तक चला सकते हैं। अगर आप भी ऐसे प्रश्नों से जूझ रहे हैं तो यह लेख जरूर पढ़ें

अपडेटेड Jul 11, 2023 पर 2:43 PM
Story continues below Advertisement
Air conditioners: जानकारों का मानना है कि रात दिन AC चलाना सेहत और जेब दोनों के लिए महंगा साबित हो सकता है

Air conditioners: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बहुत से लोग एयर कंडीशनर की सर्विस कराकर चालू कर देते हैं। जब भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो जाती है तो काफी लोगों के घरों में पूरे-पूरे दिन और पूरी रात एसी चलता रहता है। AC चलाने से कमरा पूरा ठंडा होता जाता है। गर्मी के मौसम में कमरे में लद्दाख जैसी फीलिग्स आने लगती है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में सवाल उठता रहता है कि आखिर AC को दिन भर में कितनी देर चालाना चाहिए। क्या इसे रात दिन चालू रख सकते हैं। बहुत से लोग पूछते हैं कि आखिर AC को एक बार ऑन करके कितने घंटे तक चला सकते हैं।

बहुत से लोग AC तो लगवा लेत हैं। लेकिन कैसे इसे इस्तेमाल करना है। इस बात की जानकारी नहीं होती है। ऐसे में उन्हें कभी-कभी AC की ज्यादा सर्विसिंग करानी पड़ती है। वहीं जानकारी नहीं होने के चलते बिजली का बिल भी ज्यादा आने लगता है।

आखिर कितनी देर चला सकते हैं AC?


जानकारों का मानना है कि आप AC को 24 घंटे यानी रात दिन चला सकते हैं। इसमें AC को कोई नुकसान नहीं है। AC एक ऐसा डिवाइस है जो कमरे में सेट टेम्परेचर को अचीव करने के लिए पूरे दिन चल सकता है। इसमें किसी भी तरह का AC को कोई नुकसान नजर नहीं आएगा। जब आप AC को 12 या 24 घंटे चलाएंगे तो रेगुलर नॉन-इन्वर्टर एसी में कंप्रेसर सेट टेम्परेचर तक पहुंचने के बाद खुद बंद ही हो जाता है। लेकिन अगर आप AC को जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपको कई तरह की कठिनाइयों का समना करना पड़ सकता है। यह सेहत और जेब दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Air Conditioner: AC का पानी पौधों के लिए फायदेमंद या खतरनाक, दूर कीजिए भ्रम

AC के ज्यादा इस्तेमाल से बिजली खपत ज्यादा

जितना आप AC को कम इस्तेमाल करेंगे। उतना ही आपको फायदेमंद रहेगा। ज्यादा AC चलाने से बिजली की खपत बढ़ जाती है। इससे बिजली बिल बढ़ जाएगा। वहीं AC की सर्विसिंग भी बार-बार करानी पड़ सकती है।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Jul 11, 2023 2:40 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।