Monsoon Care Tips: बारिश का मौसम आपके मन को काफी खुश करता है, लेकिन इसकी वजह से कभी-कभी कई तरह की कठिनाइयों का समाना करना पड़ सकता है। इसमें शारीरिक और मानसिक रुप से दोनों तरह की दिक्कतें शामिल हैं। इसके अलावा घर की दीवारों पर सीलन और नमी भी काफी ज्यादा बढ़ने लगती है। लिहाजा कई लोगों के घरों में सीलन की दुर्गंध (Smell) आने लगती है। ऐसे में बरसात के मौसम में सीलन और इसकी बदबू को कम करना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप बरसात में होने वाली सीलन को कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ जरूरी उपायों का सहारा ले सकते हैं।
