एपल आईफोन (Apple iPhone) के दीवनों के लिए एक दिल खुश कर देने वाली खबर है। दरअसल एपल आईफोन 13 (iPhone 13) काफी सस्ते में अवेलबल है। आप इसके इसकी असल कीमत जो कि 69,990 रुपये है उससे काफी कम दाम में खरीद सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर आईफोन 13 काफी कम कीमत पर अवेलबल है। आप इस फोन के 128 जीबी वेरिएंट को 60,000 रुपये से भी कम की कीमत पर खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर इस फोन को खरीदने पर आपको 10,000 से भी ज्यादा का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं आपको 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है।
iPhone 13 पर मिल रहा 10,000 से ज्यादा का डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर आईफोन 13 (iPhone 13) पर 10,000 रुपये से भी ज्यादा का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। एपल आईफोन 13 की कीमत 69,990 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन पर 10,901 रुपये का डिस्काउंट ऑफर है जिसके बाद इस फोन की कीमत घटकर 58,999 रुपये हो जाती है। वहीं अगर आप एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर हैं तो आपको इस पर 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। जिसके बाद इस फोन की कीमत 57,999 रुपये तक हो जाएगी।
फ्लिपकार्ट पर चल रही है समर सेल
बता दें कि फ्लिपकार्ट पर इन दिनों समर सेल चल रही है। ग्राहकों के लिए यह समर सेल 17 अप्रैल को खत्म होगी। फ्लिपकार्ट की इस समर सेल में आप काफी सस्ते दाम में कई सारे प्रोडक्ट्स को खरीद सकते हैं। अगर आप सस्ते दाम में आईफोन 13 को खरीदना चाहते हैं तो आप इस डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इस फोन को खरीदने के लिए बस आपको फ्लिपकार्ट पर विजिट करना होगा और आईफोन 13 को खरीदने के लिए ऑर्डर प्लेस करना होगा। फ्लिपकार्ट पर पहले से ही यह फोन 58,999 रुपये पर अवेलबल है। ऑर्डर प्लेस करने के लिए आपको एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का ऑप्शन चुनना होगा। जिसके बाद आप यह फोन काफी कम कीमत पर खरीद पाएंगे।