Bank Holiday: इस सप्ताह 4 दिन बंद रहेंगे बैंक! तुरंत निपटा लें जरूरी काम, SBI-HDFC और PNB समेत सभी बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

Bank Holiday: अगर आपको इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, जैसे चेक क्लियर कराना, नया अकाउंट खुलवाना या डिमांड ड्राफ्ट बनवाना, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक, अगले हफ्ते यानी 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में सरकारी और प्राइवेट बैंक पूरे 4 दिन बंद रहने वाले हैं

अपडेटेड Jul 13, 2026 पर 10:56 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: 13 से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग राज्यों में त्योहार और क्षेत्रीय अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगी।

Bank Holiday: अगर आप इस हफ्ते बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। 13 से 19 जुलाई 2026 के बीच SBI, HDFC Bank, PNB, Bank of Baroda, ICICI Bank, Axis Bank समेत सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के कई बैंक अलग-अलग राज्यों में चार दिन बंद रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, जुलाई 2026 में राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

इस हफ्ते बैंक कब-कब बंद रहेंगे?

  • 16 जुलाई (गुरुवार): भुवनेश्वर (ओडिशा), देहरादून (उत्तराखंड) और इंफाल (मणिपुर) में रथ यात्रा/कांग (रथजात्रा)/हरेला के अवसर पर सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 जुलाई (शुक्रवार): शिलांग (मेघालय) में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 जुलाई (शनिवार): गंगटोक (सिक्किम) में द्रुकपा त्शे-जी (Drukpa Tshe-zi) पर्व के अवसर पर बैंक बंद रहेगा।
  • 19 जुलाई (रविवार): इस दिन साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।

(आपको बता दें कि ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं हैं। संबंधित राज्यों में ही बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। जबकि रविवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।)


जुलाई 2026 में कुल 12 दिन की छुट्टियां

RBI ने जुलाई 2026 के महीने में कुल 12 दिन बैंकों के बंद रहने की घोषणा की है। इसमें महीने के सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं।

जुलाई के बचे हुए दिनों में वीकेंड की छुट्टियां:-

19 जुलाई: रविवार (पूरे भारत में बंद)

25 जुलाई: चौथा शनिवार (पूरे भारत में बंद)

26 जुलाई: रविवार (पूरे भारत में बंद)

इसके अलावा 22 जुलाई को खारची पूजा के चलते अगरतला में भी बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल सेवाओं में कोई परेशानी नहीं होगी। छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी।

बंद होने पर कैसे होंगे आपके काम?

भले ही अगले हफ्ते बैंकों के शटर गिरे रहेंगे। लेकिन ग्राहकों को परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। डिजिटल इंडिया के इस दौर में आपकी बैंकिंग से जुड़ी कई ऑनलाइन सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी:-

ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग: आप घर बैठे अपने फोन से Google Pay, PhonePe, Paytm या बैंक के ऑफिशियल ऐप के ज़रिए UPI ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।

फंड ट्रांसफर: पैसे भेजने या मंगाने के लिए नेट बैंकिंग के ज़रिए IMPS, NEFT और RTGS की सुविधाएं बिना किसी रुकावट के काम करेंगी।

ATM सेवाएं: कैश निकालने या जमा करने के लिए एटीएम मशीनें खुली रहेंगी।

अन्य डिजिटल काम: क्रेडिट/डेबिट कार्ड के लिए अप्लाई करना, चेकबुक रिक्वेस्ट डालना या लॉकर के लिए आवेदन करने जैसे काम भी ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिए किए जा सकेंगे।

(नोट: कभी-कभी बैंकों के शेड्यूल्ड मेंटेनेंस (Scheduled Maintenance) के कारण कुछ समय के लिए ऑनलाइन सेवाएं बाधित हो सकती हैं, जिसकी जानकारी बैंक पहले ही दे देते हैं।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।