वोट डालने पर रेस्टोरेंट देंगे फूड बिल पर 20% की छूट, लोगों से कहा ‘डेमोक्रेसी डिस्काउंट’ का उठाएं फायदा

मुंबई के कई रेस्टोरेट मतदान करने वाले मतदाताओं को डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। मुंबई में कई रेस्तरांओं ने लोकल मतदाताओं को 20 मई 21 को फूड के कुल बिल पर 20 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की

अपडेटेड May 14, 2024 पर 7:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Lok Sabha Election 2024: मुंबई के कई रेस्टोरेंट मतदान करने वाले मतदाताओं को डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं।

मुंबई के कई रेस्टोरेट मतदान करने वाले मतदाताओं को डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। मुंबई में कई रेस्तरांओं ने लोकल मतदाताओं को 20 मई 21 को फूड के कुल बिल पर 20 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की। नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) की मुंबई इकाई ने बयान में कहा कि डेमोक्रेसी डिस्काउंट’ पहल नागरिकों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करने का जरिया है।

मुंबई में लोगों को वोट डालने पर रेस्टोरेंट पर मिलेगी छूट

एनआरएआई की मुंबई इकाई की प्रमुख रेचल गोयनका ने बयान में कहा कि शहर के रूप में मुंबई में हमेशा एक अच्छी समुदायिक भावना रही है। मैं इस बात से काफी खुश हूं कि एनआरएआई की मुंबई इकाई के तहत हमारे पास कई शानदार ब्रांड हैं।


20 मई को होना है चुनाव

इस पहल के तहत रेस्तरां में खाना खाने आने वाले उन लोगों को कुल बिल मूल्य पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। ये छूट मुंबई के निवासियों की ही वोट डालने पर मिलेगी। लोगों को अपनी उंगली पर वोट डालने की पहचान स्याही का निशान दिखाना होगा, जिसके बाद उनके बिल पर 20 फीसदी कम हो जाएगा। मुंबई में 20 मई 2024 को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान होगा।

Gold Price Today: दिल्ली में गिरा सोने का भाव लेकिन चांदी में आई तेजी, चेक करें रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।