NEFT Transfer in Post Office: पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट होल्डर्स के लिए अच्छी खबर है। अब पोस्ट ऑफिस के ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (Electronic Fund Transfer) कर पाएंगे। 17 मई 2022 को पोस्ट ऑफिस विभाग की तरफ से जारी एक सर्कुलर में बताया कि ग्राहकों को NEFT की सुविधा 18 मई से मिलनी शुरू हो गई है। अब ग्राहकों को RTGS की सुविधा 31 मई 2022 से मिलने लगेगी। ग्राहकों को पोस्ट ऑफिस खाते से पैसा ऑनलाइन भेजना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।
