मार्च से शेयर नहीं कर पाएंगे नेटफ्लिक्स का पासवर्ड, तब तक यूजर्स के पास है इन मंथली प्लान को चुनने का ऑप्शन

Netflix के पासवर्ड शेयरिंग की सुविधा इस साल मार्च से बंद होने वाली है। यानी मार्च के बाद से अब आप एक प्लान को एक ही डिवाइस में यूज कर पाएंगे। अगर वे इस तरह की किसी भी सर्विस को यूज करना चाहते हैं तो उनको अलग से पेमेंट करना होगा। ऐसे में आइये जानते हैं कि भारत में नेटफ्लिक्स के यूजर किस तरह के प्लान को चुन सकते हैं

अपडेटेड Feb 02, 2023 पर 6:41 PM
Netflix के पासवर्ड शेयरिंग की सुविधा इस साल मार्च से बंद होने वाली है

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) इस साल मार्च के महीने से ही पासवर्ड शेयरिंग की सुविधा को बंद करने जा रहा है। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने इस बात का ऐलान किया था कि उसके यूजर अब पासवर्ड शेयर नहीं कर पाएंगे। अगर वे इस तरह की किसी भी सर्विस को यूज करना चाहते हैं तो उनको अलग से पेमेंट करना होगा। इसके अलावा नेटफ्लिक्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर ऐड सपोर्टेड टीयर पेश करने की योजना भी बनाई है। ऐसे में आइये जानते हैं कि भारत में नेटफ्लिक्स के यूजर किस तरह के प्लान को चुन सकते हैं।

नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान

यह भारत में नेटफ्लिक्स का सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान की मंथली कीमत केवल 149 रुपये है। हालांकि अगर आप नेटफ्लिक्स के इस प्लान को चुनते हैं तो आप इसे केवल एक मोबाइल या टैबलेट पर ही यूज कर पाएंगे। इसके अलावा इस प्लान में विडियो क्वालिटी भी 480 पिक्सल की ही होगी। अगर आप सबसे कम पैसों के प्लान की तलाश में हैं तो इसे चुन सकते हैं।

ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, नहीं होंगे परेशान


नेटफ्लिक्स बेसिक प्लान

नेटफ्लिक्स के बेसिक प्लान की मंथली कीमत 199 रुपये है। नेटफ्लिक्स के बेसिक प्लान के जरिए आप अपने मोबाइल, कंप्यूटर. टेबलेट और टीवी पर भी वीडियो को स्ट्रीम कर पाएंगे। इस प्लान में भी वीडियो की क्वालिटी 480P ही है।

नेटफ्लिक्स स्टैंडर्ड प्लान

नेटफ्लिक्स के स्टैंडर्ड प्लान की कीमत 499 रुपये महीना है। फिलहाल इस प्लान के जरिए आप एक से ज्यादा डिवाइस में नेटफ्लिक्स को यूज कर सकते हैं। अगर आप इस प्लान को एक डिवाइस पर इस प्लान को यूज कर रहे हैं तो आपको 480P की वीडियो क्वालिटी मिलेगी। वहीं एक से ज्यादा डिवाइस में यूज करने पर वीडियो क्वालिटी 1080P की होगी। अगर आप अपने दोस्तों या फैमिली के साथ बिंज वॉच में कोई फिल्म या वेबसीरीज इंजॉय करना चाहते हैं तो आप नेटफ्लिक्स के इस प्लान को चुन सकते हैं।

नेटफ्लिक्स प्रीमियम प्लान

यह नेटफ्लिक्स का सबसे महंगा प्लान है। नेटफ्लिक्स के इस प्लान की मंथली कीमत 649 रुपये महीने है। इस प्लान में यूजर्स को 4K हाई रिजॉल्यूशन वीडियो क्वालिटी मिलती है। 4K वीडियो क्वालिटी में नेटफ्लिक्स के यूजर्स को सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।