Netflix मार्च से बंद कर देगा पासवर्ड शेयरिंग, एक से ज्यादा डिवाइस में यूज करने पर लगेगा चार्ज

Netflix के यूजर्स अब एक से ज्यादा मोबाइल में इस प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। अगर वे ऐसी कोई सुविधा चाहते हैं तो इसके लिए उनको अलग से पेमेंट करना होगा। इसके अलावा नेटफ्लिक्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर ऐड सपोर्टेड टीयर पेश करने की योजना भी बनाई है

अपडेटेड Jan 27, 2023 पर 3:59 PM
Netflix के यूजर्स अब एक से ज्यादा मोबाइल में इस प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) इस साल मार्च के महीने से अपने यूजर्स के लिए पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाने जा रहा है। बता दें कि अभी हाल ही में नेटफ्लिक्स ने इस बात का ऐलान किया था कि उसके यूजर्स अब पासवर्ड शेयरिंग नहीं कर पाएंगे। अगर वे ऐसी कोई सुविधा चाहते हैं तो इसके लिए उनको अलग से पेमेंट करना होगा। इसके अलावा नेटफ्लिक्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर ऐड सपोर्टेड टीयर पेश करने की योजना भी बनाई है।

इस वजह से पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगा रही है नेटफ्लिक्स

नेटफ्लिक्स ने कहा है कि अब केवल एक ही डिवाइस या मोबाइल में नेटफ्लिक्स को इस्तेमाल किया जा सकेगा। अभी तक अगर किसी एक यूजर ने नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन ले रखा था तो वह इसे 4-5 लोगों को शेयर कर सकता था। लेकिन अब पासवर्ड शेयरिंग की सुविधा बंद होने से केवल एक ही डिवाइस पर सब्सक्रिप्शन को इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके पीछे की वजहों का खुलासा करते हुए कंपनी ने कहा है कि नेटफ्लिक्स की पासवर्ड शेयरिंग की सुविधा की वजह से कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था। जिस वजह से कंपनी अब पासवर्ड शेयरिंग की सुविधा को बंद कर रही है। कंपनी ने यह भी कहा कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के एक्सपीरियंस को और भी ज्यादा शानदार बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। साल 2022 में नेटफ्लिक्स ने 231 मिलियन पेड सब्सक्राइबर का आंकड़ा छुआ था।

Pathaan Collection: 'पठान' की ताबड़तोड़ कमाई जारी, शाहरुख खान की फिल्म ने सिर्फ दो दिन में कमा लिए 235 करोड़ रुपये


कुछ जगहों पर शुरू कर दी गई है ये सर्विस

बता दें कि नेटफ्लिक्स ने लैटिन अमेरिका के कुछ देशों में पहले ही पासवर्ड शेयरिंग की सर्विस मॉडल को बंद करने की पहल को शुरू कर दिया है। नेटफ्लिक्स ने अर्जेंटीना, डोमिनिकन रिपब्लिक, होंडुरास, अल सल्वाडोर और ग्वाटेमाला जैसे देशों में अपना पेड पासवर्ड शेयरिंग मॉडल भी शुरू कर दिया है। 19 जनवरी को शेयरधारकों को एक खत लिखते हुए नेटफ्लिक्स ने कहा था कि हमारे लिए साल 2022 काफी मुश्किल भरा रहा था। नेटफ्लिक्स अपने रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए पासवर्ड शेयरिंग को बंद करने और विज्ञापनों की पेशकश जासी पहल पर काम कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।