ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए नहीं जाना होगा RTO ऑफिस, घर बैठे ही हो जाएगा ऑनलाइन अप्लाई

18 साल के बाद आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। आप घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से अपना ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि आप ऑनलाइन तरीके से केवल लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस ही अप्लाई कर सकते हैं। अपना परमानेंट लाइसेंस बनवाने के लिए आपको RTO ऑफिस जाना पड़ेगा। ऑनलाइन तरीके से अपना डीएल अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले sarathi.parivahan.gov.in पर जाना होगा

अपडेटेड Jun 29, 2023 पर 10:30 PM
Story continues below Advertisement
ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) सबसे अहम और जरूरी दस्तावेजों में से एक है

ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) सबसे अहम और जरूरी दस्तावेजों में से एक है। सड़क पर कोई भी वाहन लेकर निकलने से पहले ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत पड़ती ही है। यहां तक कि अगर आप बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाते हैं तो आपको चालान भी चुकाना पड़ सकता है। हालांकि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना काफी झंझटी काम है। इसके लिए आपको RTO ऑफिस के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। वहीं आपको काफी परेशानियों और दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी अपना लाइसेंस बनवाना चाहते हैं और RTO जाने की झंझट से भी बचना है तो आप यह काम ऑनलाइन तरीके से भी कर सकते हैं।

ऑनलाइन तरीके से बन जाता है ड्राइविंग लाइसेंस

18 साल के बाद आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। आप घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से अपना ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि आप ऑनलाइन तरीके से केवल लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस ही अप्लाई कर सकते हैं। अपना परमानेंट लाइसेंस बनवाने के लिए आपको RTO ऑफिस जाना पड़ेगा। ऑनलाइन तरीके से अपना डीएल अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले sarathi.parivahan.gov.in पर जाना होगा।

PAN Aadhaar Linking: आपके पास बचे हैं सिर्फ 2 दिन, पैन और आधार को तुरंत करें लिंक, वरना नहीं कर पाएंगे ये काम


क्या है पूरा प्रोसेस

वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपने स्टेट का नाम सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको अप्लाई फॉर लर्नर लाइसेंस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको अपने आधार नंबर के जरिए अप्लाई करने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। साथ ही आपको यहां पर यह भी सेलेक्ट करना होगा कि आप टेस्ट कैसे देना चाहते हैं। आप ऑनलाइन तरीके से भी टेस्ट दे सकते हैं इसके अलावा आप RTO ऑफिस जाकर ऑफलाइन तरीके से भी टेस्ट दे सकते हैं। इसके बाद आपको आधार कार्ड की डिटेल और मोबाइल नंबर को सबमिट करना होगा। फिर आपको ओटीपी जनरेट करना होगा। ओटीपी इंटर करने के बाद नियम और शर्तों के बॉक्स पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको लाइसेंस के पेमेंट मोड को सेलेक्ट करना होगा।

इसके बाद का प्रोसेस

टेस्ट शुरू होने से पहले आपको एक 10 मिनट के वीडियो को देखना होगा। इस वीडियो में ड्राइविंग से संबंधित गाइडलाइन दी गई होती है। वीडियो को देखने के बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी और पासवर्ड भेज दिया जाएगा। इसके बाद आपको फॉर्म को भरकर टेस्ट देना होगा। टेस्ट पास करने के बाद आपको 10 में से 6 सवालों का सही जवाब देना। टेस्ट पास करते ही आपको पीडीएफ फॉर्मैट में लर्निंग लाइसेंस मिल जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।