Pension News: अब हिमाचल प्रदेश सरकार भी पुरानी पेंशन योजना की शुरुआत करने जा रही है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने घोषणा की है कि राज्य में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए मुख्य सचिव राम सुबाग सिंह की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाएगा। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए विधानसभा में यह घोषणा की। जय राम ने कहा कि उनकी सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए काम कर रही है।
