Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की कर्मचारियों की मांग काफी पुरानी है। कांग्रेस की दो सरकारों के फैसले के बाद अब इस मांग के और जोर पकड़ने लगी है कि मोदी सरकार भी पुरानी पेंशन योजना को बहाल करे। हालांकि, केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद में साफ कर दिया कि सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन (OPS) बहाल करने जैसा कोई प्रस्ताव सरकार का नहीं है।
