Onam Bank Holiday: वैसे तो आजकल अधिकतर बैकिंग काम घर बैठे ही हो जाते हैं। लेकिन फिर भी कई कामों के लिए बैंक की ब्रांच जाना होता है। ऐसे में यह जरूरी है कि जब हमें ब्रांच जाना हो, उस दिन बैंक खुले रहें। इसके लिए आपको बैकों की छुट्टियों के बारे में पता होना जरूरी है। ताकि असुविधाओं से बच सकें। वैसे भी भारत में बैंकों की छुट्टियां राज्यों और स्थानीय त्योहारों के मुताबिक होती हैं। 7 सितंबर और 8 सितंबर को ओणम त्योहार के चलते देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद हैं।
ओणम का त्योहार केरल में धूमधाम से मनाया जाता है। इसे फसलों का त्योहार कहा जाता है। यह मलयालम कैलेंडर के चिंगम महीने (अगस्त-सितंबर) में मनाया जाता है। ओणम महान राजा महाबली की घर वापसी का प्रतीक है। ओणम में उत्सव के चार मुख्य दिन होते हैं। इस वर्ष, ओणम 30 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा।
ओणम पर कहां-कहां हैं बैंक बंद ?
7 सितंबर, 2022: ओणम - कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
8 सितंबर, 2022: थिरुवोणम - कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
9 सितंबर, 2022: इंद्रजात्रा - गंगटोक
10 सितंबर, 2022: श्री नरवाना गुरु जयंती - कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
21 सितंबर, 2022: श्री नारायण गुरु समाधि दिवस - कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
सितंबर महीने की अन्य छुट्टियां
24 सितंबर 2022: चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
25 सितंबर 2022: रविवार के चलते सभी बैंक बंद रहेंगे।
26 सितंबर 2022: नवरात्रि स्थापना और और Mera Chaoren Houba of Lainingthou Sanamahi के अवसर पर जयपुर और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
राज्यों और शहरों में बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग होती है। बैंकिंग छुट्टियां कई राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करती हैं। त्योहार वाले महीने में भले ही बैंको के ब्रांच बंद रहे। लेकिन इस दौरान आप अपने बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन काम कर सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस सभी दिन उपलब्ध रहती है।