इस सरकारी प्लेटफॉर्म पर मिल रहा है जोमैटो और स्वीगी से सस्ता खाना, जानें कैसे कर सकते हैं इसे इस्तेमाल

ONDC एक सरकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म की सबसे खास बात है कि यह रेस्टोरेंट को बिना किसी तीसरी पार्टी जैसे कि जौमैटो और स्वीगी के बिना सीधा कस्टमर्स को खाना पहुंचाने की सर्विस देता है। ONDC फूड टेक प्लेटफॉर्म को सितंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। हालांकि यह अब फेमस हुआ है। यह ग्राहकों को स्वीगी और जोमैटो से सस्ता खाना मिल रहा है

अपडेटेड May 08, 2023 पर 10:30 PM
ONDC एक सरकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म की सबसे खास बात है कि यह जोमैटो और स्वीगी से सस्ता खाना डिलिवर करता है

जौमैटो और स्वीगी (Zomoto And Swiggy) आज के वक्त में देश में सबसे बड़े ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म बन चुके हैं। रोजाना लाखों लोग इन प्लेटफॉर्म के जरिए खाना ऑर्डर करते हैं। हालांकि अब कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म भी मार्केट में आ गए हैं जो कि इन दोनों प्लेटफॉर्म के मुकाबले ज्यादा सस्ती डील दे रहे हैं। इसी दौरान अब एक और फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म काफी फेमस हो रहा है।

क्या है ये प्लेटफॉर्म

इस नए फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म का नाम है ओनडीसी (ONDC) यानी ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स है। यह एक सरकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म की सबसे खास बात है कि यह रेस्टोरेंट को बिना किसी तीसरी पार्टी जैसे कि जौमैटो और स्वीगी के बिना सीधा कस्टमर्स को खाना पहुंचाने की सर्विस देता है। ONDC फूड टेक प्लेटफॉर्म को सितंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। हालांकि यह अब फेमस हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लेटफॉर्म पर रोज करीब 10,000 ऑर्डर प्लेस किया जाते हैं।

एयरटेल लेकर आया सबसे सस्ता हिट प्लान, 29 रुपये में मिलेगा 2GB डेटा और ये फायदे


Zomoto और स्वीगी से सस्ता है ये प्लेटफॉर्म

अलग अलग मीडिया रिपोर्ट्स की तुलना करने पर यह पता चला है कि ONDC पर फूड डिलिवरी के दाम जौमैटो और स्वीगी से कहीं ज्यादा सस्ते हैं। जैसे कि कुछ फूड आइटम्स के दाम अगर स्वीगी पर 359 रुपये है तो वहीं ONDC पर उन फूड आइटम्स की कीमत 270 रुपये है। खाने के अलावा इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स कपड़े खरीदने, किराने का सामान खरीदने, मूवी टिकट खरीदने और कैब बुकिंग और इलेक्ट्रॉनिक सामान को बुक करने की सुविधा भी दे रहा है। ONDC को पेटीएम ऐप के जरिए भी एक्सेस किया जा सकता है।

कैसे कर सकते हैं इसका इस्तेमाल

ONDC एक अलग से कोई ऐप नहीं है। बल्कि इसे आप अलग अलग तरह के UPI ऐप जैसे कि पेटिएम (Paytm) फोनपे (PhonePe) और मीशो से एक्सेस किया जा सकता है। इस प्लेटफॉर्म के पास 29,000 से ज्यादा सेलर्स मौजूद हैं जो कि 36 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स बेच रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।