Prepaid Mobile Recharge to Cost More: महंगी रसोई गैस, सब्जियों, पेट्रोल डीजल के बाद अब मोबाइल पर बात करना और नेट सर्फिंग करना आपकी जेब पर भारी पड़ने वाला है। इतना ही नहीं आपको वर्क फ्रॉम होम से लेकर बच्चों की ऑनलाइन क्लासेज का खर्च भी बढ़ने वाला है। अब आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
महंगे पेट्रोल डीजल और महंगी सब्जियों के बाद अब मोबाइल फोन पर बातें करना और मोबाइल पर नेट सर्फिंग करना महंगा हो गया है. इतना ही नहीं बच्चों के ऑनलाइन क्लासेज ( Online Classes) के साथ वर्क फ्रॉम होम ( Work From home ) के लिये खर्च होने वाले डेटा के लिये भी आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.
मोबाइल रिचार्ज भी हुआ महंगा
एयरटेल और वोडाफोन आइडिया दोनों का सबसे सस्ता प्लान 79 रुपये से शुरू था जिसकी अब कीमत 99 रुपये हो गई है। अब दोनों ही कंपनियों के सबसे कम कीमत के प्लान 99 रुपये से शुरू होंगी। एयरटेल इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा 200MB डेटा और 1 पैसा प्रति सेकंड वॉयस टैरिफ जैसे फायदे मिलेंगे।
एयरटेल Vs वोडाफोन आइडिया का 249 रुपये का प्लान
वोडाफोन आइडिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले 28 दिनों के 249 रुपए के डेली 1.5GB डेटा वाले पैक की कीमत अब 299 रुपए होगी। वहीं एयरटेल ने भी 249 रुपये प्लान की कीमत 299 रुपये कर दिया है।
वोडाफोन का ये प्लान हुआ ज्यादा महंगा
एयरटेल ने 149 रुपये के प्लान को बढ़ाकर 179 रुपये कर दिया गया है। 219 रुपये के एयरटेल प्लान की कीमत 265 रुपये कर दी है। वहीं, वोडाफोन अब 1GB डेटा पैक के लिए 219 रुपए के बजाय अब 269 रुपए का चार्ज लेगा। वहीं, कंपनी ने 299 रुपए का 2GB डेटा पैक 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए 359 रुपए हो गया है।
फेमस प्लान भी हुए इतने महंगे
84 दिनों की वैधता वाले एयरटेल प्रीपेड प्लान की कीमत अब कम से कम 455 रुपये होगी। 598 रुपये के प्रीपेड प्लान की कीमत 719 रुपये होगी और 698 रुपये के प्लान की कीमत 839 रुपये कर दी गई है। वोडाफोन आइडिया के 84 दिनों का पैक, जिसकी कीमत अभी 699 रुपए है, जिसमें डेली 2GB डेटा मिलता है, अब उसके लिए 25 नवंबर से आपको 839 रुपए देने होंगे। 84 दिनों के लिए डेली 1.5GB डेटा पैक की कीमत मौजूदा 599 रुपए से बढ़कर 719 रुपए होगी।