Online Payment: आज के टाइम में हर कोई ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए लेनदेन करना पसंद करता है। वैसे तो डिजिटल पेमेंट करते समय लोग सावधानी से ट्रांजैक्शन करते हैं। लेकिन कई बार एक गलती की वजह से ट्रांजैक्शन करते समय पैसे गलत मोबाइल नंबर में पहुंत जाते हैं। ऐसा करने के बाद आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। जल्दबाजी में सबके साथ ऐसी गलती हो सकती है। ऐसे में हम आपको कुछ नियम बता रहे हैं। जिससे आप रिफंड आसानी से हासिल कर सकते हैं। अगर कभी आपसे UPI के जरिए किसी गलत अकाउंट में पैसे चले जाते हैं तो आपको रिफंड पाने के लिए ऑनलाइन शिकायत करनी होगी।
गलत ट्रांजैक्शन से जुड़े कई शिकायत मिलने की वजह से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ने पैसे रिफंड करने के प्रोसेस को आसान कर दिया है। इसके लिए आपको बैंक में शिकायत दर्ज करनी होगी।
गलत पैसे भेजने पर RBI की वेबसाइट में करें शिकायत
जिस भी UPI ऐप यानी Paytm, GPay, PhonePe, से पेमेंट किया गया है। उसके कस्टमर सर्विस पर जाकर आपको कंप्लेंट करनी होंगी। वहीं, आप अपने बैंक की हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा गलत ट्रांजेक्शन होने की स्थिति में यदि उस व्यक्ति ने पैसे नहीं निकाले हैं तो RBI की वेबसाइट bankingombudsman.rbi.org.in पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके बावजूद भी अगर शख्स पैसा वापस नहीं लौटाता है तो NPCI की वेबसाइट के Dispute Redressal Mechanism सेक्शन के ट्रांजैक्शन टैब पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही UPI आधारित पेमेंट ऐप जैसे PayTM, Phonepe, Google Pay के असिस्टेंस सेक्शन में जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
आपको शिकायत दर्ज करते वक्त इस बात का खास तौर से ध्यान रखना चाहिए कि आपके पास गलत ट्रांसफर का अधिकारिक नोटिफिकेशन होना चाहिए। ये एक बेहद अहम दस्तावेज होता है। इसी के साथ यूपीआई और नेट बैंकिंग के बाद फोन पर मिलने वाले मैसेज को डिलीट नहीं करना चाहिए। इस मैसेज में एक PPBL नंबर होता है। ये एक प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।