ITR Filing के लिए जरूरी है पैन कार्ड, अगर हो गया है गुम तो ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं ई-पैन कार्ड

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड (Aadhaar Card And Pan Card) सबसे अहम और जरूरी दस्तावेजों में से हैं। हालांकि कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि हमरा पैन कार्ड कहीं गुम हो गया होता है। ऐसे में आपको परेशान होने की कोई भी जरूरत नहीं है। आप इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर अपने पैन कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते हैं। इनकम टैक्स की ओर से ग्राहकों को ई-पैन की सुविधा का ऐक्सेस दिया जाता है

अपडेटेड Jun 26, 2023 पर 8:34 PM
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड (Aadhaar Card And Pan Card) सबसे अहम और जरूरी दस्तावेजों में से हैं

इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल (ITR Filing) की डेडलाइन नजदीक आती जा रही है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए आपको कुछ अहम दस्तावेज बी चाहिए होंगे। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड (Aadhaar Card And Pan Card) सबसे अहम और जरूरी दस्तावेजों में से हैं। हालांकि कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि हमरा पैन कार्ड कहीं गुम हो गया होता है। ऐसे में आपको परेशान होने की कोई भी जरूरत नहीं है। आप इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर अपने पैन कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते हैं। इनकम टैक्स की ओर से ग्राहकों को ई-पैन की सुविधा का ऐक्सेस दिया जाता है। अगर किसी का पैन कार्ड खो गया है तो आप इसके जरिए आसानी से इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। आइये पैन कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस पर एक नजर भी डाल लेते हैं।

कैसे डाउनलोड कर सकते हैं अपना ई-पैन कार्ड

ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाना होगा। आपको www.incometax.gov.in पर विजिट करना होगा। अगर आपको रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है तो सबसे पहले आपको रजिस्टर भी करना होगा। इसके लिए आपको रजिस्टर योरसेल्फ के ऑप्शन पर जाना होगा। अगर आपका रजिस्ट्रेशन पहले से ही हो रखा है तो आपको लॉगइन करना होगा। इसके बाद आपको ई-पैन के ऑप्शन पर जाना होगा।

Pan-Aadhaar Link की डेडलाइन में अब बचे हैं केवल चार दिन, जानें कैसे कर सकते हैं इसके लिए 1,000 रुपये का भुगतान


ई-पैन के लिए कैसे सबमिट कर सकते हैं डिटेल

ई-पैन के जरिए अपना ITR सबमिट करने के लिए आपको सबसे पहले ई-पैन या पैन कार्ड रिप्रिंट के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। अगर आपके पास पहले से ही एक पैन कार्ड है जो कि खो गया है तो आपको पैन कार्ड रिप्रिंट का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। यहां पर आपको अपकी डेट ऑफ बर्थ, कैप्चा कोड, पैन नंबर, आधार नंबर और दूसरी जानकारियां दर्ज करने को कहा जाएगा। यह पूरी जानकारी भरकर आपको सबमिट करना होगा। इसके बाद आपको आधार नंबर से जुड़े मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। फिर आपको ओटीपी दर्ज करके वेरिफाई करना होगा।

ई-पैन के लिए आपको सबमिट करनी होगी फीस

वेरिफिकेशन के बाद आपको इसके लिए फीस भी भरना होगा। आम तौर पर इसके लिए आपसे 50 रुपये की फीस ली जाएगी। फीस का पेमेंट होने पर आपको आपकी पहचान वेरिफाई होने का एक मैसेज मिलेगा। इसके बाद आपको आपके रजिस्टर्ड मेल की जांच करने के लिए ई-पैन पेज पर वापस लौटना होगा। आपके ईमेल में आपको ई-पैन डाउनलोड करने का एक लिंक मिलेगा। आप इस लिंक पर क्लिक करके अपना ई-पैन पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।