पैन कार्ड- आधार कार्ड के साथ लिंक है या नहीं? ऑनलाइन ऐसे आसानी से पता कर सकते हैं स्टेटस

लगभग हर एक तरह के बैंकिंग और फाइनेंशियल कामों के लिए हमें पैन कार्ड की जरूरत महसूस होती है। ऐसे में सरकार ने पैन और आधार दोनों ही दस्तावेजों को आपस में लिंक करना अनिवार्य बना दिया है। 31 मार्च 2023 इन दोनों ही दस्तावेजों को आपस में लिंक करने की आखिरी तारीख है। ऐसे में अगर आप इस तारीख तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करते हैं तो आपका पैन इनवैलिड मान लिया जाएगा

अपडेटेड Mar 23, 2023 पर 5:15 PM
Story continues below Advertisement
पैन कार्ड- आधार कार्ड के साथ लिंक है या नहीं? ऑनलाइन ऐसे आसानी से पता कर सकते हैं स्टेटस

Pan-Aadhaar Link करने की आखिरी तारीख अब काफी नजदीक आ गई है। सरकार ने इन दोनों ही दस्तावेजों को आपस में जोड़ना अनिवार्य बना दिया है। 31 मार्च 2023 इन दोनों ही दस्तावेजों को आपस में लिंक करने की आखिरी तारीख है। ऐसे में अगर आप इस तारीख तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करते हैं तो आपका पैन इनवैलिड मान लिया जाएगा। लगभग हर एक तरह के बैंकिंग और फाइनेंशियल कामों के लिए हमें पैन कार्ड की जरूरत महसूस होती है। ऐसे में सरकार ने पैन और आधार दोनों ही दस्तावेजों को आपस में लिंक करना अनिवार्य बना दिया है।

ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं Pan-Aadhaar Link का स्टेटस

बता दें कि आप ऑनलाइन तरीके से यह पता कर सकते हैं कि आपका Pan-Aadhaar आपस में लिंक है या नहीं। अगर आपका पैन कार्ड और आधार कार्ड आपस में लिंक नहीं है तो आप 1000 रुपये का जुर्माना भर कर उसे आपस में लिंक कर सकते हैं। अगर आपको यह नहीं पता कि आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं तो आपको घबराने की कोई भी जरूरत नहीं है आप ऑनलाइन घर बैठे अपने पैन आधार का लिंक स्टेटस चेक कर सकते हैं। आइये जानते हैं पूरी प्रक्रिया के बारे में।

EPFO: इन 8 मामलों में निकाल सकते हैं PF का पैसा, जानिए शर्त और नियम


क्या है ऑनलाइन Pan-Aadhaar Link का स्टेटस जानने का तरीका

स्टेप 1- अपने पैन-आधार का स्टेटस जानने के लिए सबसे पहले आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ई-फाइलिंग वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2- इसके बाद वेबसाइट पर आपको ऊपर की ओर Quick links का एक ऑप्शन दिखाई देगा।

स्टेप 3- यहां पर आपको आधार स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4- चौथे स्टेप में आपको पैन और आधार से जुड़ी डिटेल्स को इंटर करना होगा।

स्टेप 5- पांचवे स्टेप में आपको व्यू लिंक आधार स्टेटस के विकल्प पर जाना होगा

स्टेप 6- छठे स्टेप में आपके सामने एक पॉप अप खुलेगा इसमें आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं इसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।