PAN Card: पैन कार्ड एक बेहद ही महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज में से एक है। पैन कार्ड का इस्तेमाल बैंकिंग कामकाजों और इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने के लिए होता है। इनके अलावा और भी कई काम हैं। जहां पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। इस कार्ड में अलग-अलग कोड और नंबर दर्ज होते हैं। आपके पैन कार्ड में काई सारी जानकारियां भी दर्ज होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका पैन कार्ड कब तक वैलिड है?
कई बार लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि आखिर पैन कार्ड कितने दिनों तक वैलिड रहता है। पैन कार्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है? हो सकता है कि कुछ लोगों को इसके बारे में जानकारी होगी, लेकिन ज्यादातर लोग पैन कार्ड की वैलिडिटी के बारे में नहीं जानते होंगे। आपको बता दें कि एक बार पैन कार्ड बन जाने के बाद यह जीवन भर वैलिड रहेगा। आपके पता बदलने से इसकी वैलिडिटी पर कोई असर नहीं पड़ता है। हालांकि पैन कार्ड में अगर किसी तरह का कोई बदलाव किया जाता है तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को जानकारी देनी होती है।
पैन कार्ड में होती है ऐसी जानकारी
बता दें कि पैन कार्ड में 10 डिजिट का अल्फान्यूमेरिक नंबर भी होता है। अल्फान्यूमेरिक नंबर की शुरूआत अंग्रेजी के अल्फाबेट्स से होती है। कार्ड में यह कैपिटल में दर्ज होते हैं। इनके अलावा पैन कार्ड में यूजर के सिग्नेचर भी होते हैं। इसके अलावा फोटो और पता भी दर्ज होते हैं।
दो पैन कार्ड रखने पर लगता है जुर्माना
नियमों के मुताबिक पैन कार्ड नंबर में बदलाव नहीं किया जा सकता है। लेकिन पैन कार्ड में दर्ज अन्य जानकारियों को अपडेट किया जा सकता है। इसके साथ ही एक व्यक्ति सिर्फ एक ही पैन कार्ड रखने के लिए पात्र है। किसी शख्स के पास दो पैन कार्ड पाए जाते हैं तो उस पर जुर्माना लग सकता है। साथ ही एक पैन कार्ड रद्द हो जाएगा।