Paytm partners with IRCTC : डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम ने देश भर में रेलवे स्टेशनों पर लगी ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनों (ATVM) के जरिये कंज्यूमर्स को डिजिटल टिकटिंग सर्विसेज देने के लिए इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के साथ पार्टनरशिप की है। पेटीएम (Paytm) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
ऐसा पहली बार है कि इंडियन रेलवे (Indian Railways) रेल यात्रियों के बीच कैशलेस यात्रा को प्रोत्साहन देने के लिए एटीवीएम (ATVM) पर यूपीआई (UPI) के जरिए टिकटिंग सर्विसेज देने के लिए डिजिटिल भुगतान का ऑप्शन उपलब्ध करा रही है।
रेलवे स्टेशनों पर लगे ATVM पर स्कैन करने होंगे QR codes
रेलवे स्टेशनों पर लगे ATVM टच स्क्रीन बेस्ड टिकटिंग कियोस्क (ticketing kiosks) हैं, जिनसे पैसेंजर्स बिना स्मार्ट कार्ड्स के डिजिटल भुगतान कर सकेंगे।
पैसेंजर्स स्क्रीन पर जेनरेट होने वाले क्यूआर कोड्स (QR codes) को स्कैन करके अनरिजर्व्ड ट्रेन टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट खरीद सकेंगे, सीजनल टिकट्स को रिन्यू करा सकेंगे और अपने स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कर सकेंगे।
पेटीएम (Paytm) पैसेंजर्स को भुगतान के कई तरह के ऑप्शंस – पेटीएम यूपीआई (Paytm UPI), पेटीएम वालेट (Paytm Wallet), पेटीएम पोस्टपेड (Buy Now, Pay Later), नेट बैंकिंग (Net Banking), क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के जरिये भुगतान की सुविधा देती है।
नए क्विक रिस्पांस कोड (QR code) आधारित डिजिटल पेमेंट सॉल्युशन पहले ही भारत में रेलवे स्टेशनों पर लगीं एटीवीएम (ATVM) मशीनों पर चालू हो गया है।
पूरी तरह कैशलेस यात्रा होगी संभव
पेटीएम (Paytm) के स्पोक्सपर्सन ने कहा, “भारत में QR code क्रांति का आगाज करने वाली कंपनी के रूप में हमें इसे सभी रेलवे स्टेशनों पर टिकटिंग को आसान बनाने की दिशा में आगे बढ़ने में खुशी हो रही है। IRCTC के साथ पार्टनरशिप में हम भारतीय रेल की ATVM मशीनों तक Paytm QR सॉल्युशंस ला रहे हैं। इसके जरिये पैसेंजर्स के लिए पूरी तरह कैशलेस यात्रा करना संभव होगा।”
ATVM पर नए डिजिटल पेमेंट फीचर को कैसे करें इस्तेमाल
-नजदीक के रेलवे स्टेशन पर स्थित ATVM पर टिकट बुकिंग के लिए एक रूट चुनें या रिचार्ज के लिए एक स्मार्ट कार्ड नंबर एंटर करें।
-पेमेंट ऑप्शन के रूप में Paytm को चुनें।
-आसानी से ट्रांजेक्शन पूरा करने के लिए सामने नजर आ रहे QR code को स्कैन करें।
-सलेक्शन के आधार पर, आपको एक टिकट मिल जाएगी या आपका स्मार्ट कार्ड रिचार्ज हो जाएगा।