Paytm loan offer : पेटीएम दे रही 5 लाख रुपये तक का सस्ता लोन, घर बैठे पूरा होगा प्रॉसेस

पेटीएम का यह खास कोलेटरल फ्री लोन छोटे व्यापारियों के लिए है जिसका लाभ घर बैठे लिया जा सकता है, इससे उन्हें अपना बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलेगी

अपडेटेड Feb 21, 2022 पर 3:39 PM
यह लोन पेटीएम फॉर बिजनेस ऐप से लिया जा सकता है

Paytm loan offer for merchants : पेटीएम ने कम ब्याज दर पर 5 लाख रुपये तक का कोलेटरल फ्री लोन और विशेष डेली ईएमआई वाले प्रोडक्ट की पेशकश के लिए कुछ शिड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों और एनबीएफसी (NBFC) के साथ भागीदारी की है। खास बात यह है कि कंपनी ये ऑफर छोटे मर्चेंट्स के लिए लाई है। ये लोन पेटीएम के बिजनेस ऐप (Paytm for Business app) में ‘मर्चेंट लेंडिंग प्रोग्राम’ (Merchant Lending Program) के तहत लिए जा सकते हैं। इससे छोटे मर्चेंट को अपना बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलेगी।

मर्चेंट के डेली ट्रांजैक्शन के आधार पर कर्ज की सीमा तय की जाएगी और प्री-क्वालिफाइड लोन की पेशकश की जाएगी।

पूरी तरह डिजिटल होगा लोन प्रोसेस


लोन के लिए आवेदन के पूरी तरह डिजिटल प्रोसेस के साथ, कोई अतिरिक्त डॉक्युमेंट की जरूरत नहीं होगी। लोन की धनराशि मुख्य रूप से मर्चेंट के पेटीएम पर होने वाले डेली सेटलमेंट से की जाएगी और इस लोन के लिए कोई प्री-पेमेंट चार्ज नहीं होगा।

इन 5 आसान स्टेप्स के जरिये मिल जाएगा लोन :

1. आपके लिए उपलब्ध ऑफर को देखने के लिए पेटीएम फॉर बिजनेस ऐप (Paytm for Business App) पर “बिजनेस लोन” (Business Loan) पर क्लिक करें। आप अपनी जरूरत के आधार पर लोन अमाउंट बढ़ा या घटा भी सकते हैं।

Income Tax : इस देश में नहीं देना पड़ता इनकम टैक्स, कहा जाता है टैक्स हैवन, जानिए डिटेल

2. एक बार अमाउंट चुनने के बाद, आप लोन अमाउंट, मिलने वाली धनराशि, कुल भुगतान, डेली किस्त, अवधि आदि जानकारियां हासिल कर सकेंगे।

3. अपनी डिटेल्स की पुष्टि करें, चेक बॉक्स पर क्लिक करें और “Get Started" पर क्लिक करके लोन का प्रोसेस शुरू करें। अपनी लोन एप्लीकेशन को तेजी से पूरा करने के लिए आप सीकेवाईसी (CKYC) से केवाईसी डिटेल (KYC details) लेने के लिए अपनी सहमति भी दे सकते हैं।

Paytm ने लॉन्च की Personal Loans सर्विस, अब 2 मिनट में ऐसे मिलेगा लाखों का लोन

4. अगली स्क्रीन पर, आप पैन कार्ड (PAN card) डाटा, डेट ऑफ बर्थ और ई-मेल एड्रेस जैसी डिटेल्स की पुष्टि कर सकते हैं या भर सकते हैं। एक बार पैन डिटेल सत्यापित होने के बाद, आपके क्रेडिट स्कोर (credit score) की जांच की जाएगी और केवाईसी डिटेल (KYC details) की पुष्टि की जाएगी।

5. लोन एप्लीकेशन जमा होने के बाद, लोन की रकम आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगी। हालांकि, एप्लीकेशन जमा करने से पहले अपनी सभी डिटेल्स जरूर जांच लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।