अब आप पेटीएम मनी (Paytm Money) से बॉन्ड (Bonds) में भी निवेश कर सकेंगे। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) ने सोमवार 22 मई को बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पेटीएम मनी ने भारत में खुदरा निवेशकों के लिए एक बॉन्ड प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। कंपनी ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म से निवेशक 3 तरह के बॉन्ड में निवेश कर सकेंगे- सरकारी बॉन्ड, कॉरपोरेट बॉन्ड और टैक्स-फ्री बॉन्ड। कंपनी ने कहा कि डायरेक्ट म्यूचुअल फंड और शेयरों में आसान निवेश लाने वाला पहली फर्म होने के नाते, पेटीएम मनी भारतीय कैपिटल मार्केट में नई-नई चीजें लाने में सबसे आगे बना हुआ है।
