Life Certificate: पेंशनर्स के लिए बचे हैं 15 दिन, अगर SBI में आती है पेंशन तो ऐसे जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट

पेशनर्स के पास अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए 15 दिन का समय बचा है

अपडेटेड Nov 15, 2021 पर 5:55 PM
sbibankFB

Life Certificate: पेशनर्स के पास अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए 15 दिन का समय बचा है। अगर आपने 15 दिन यानी 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया तो आपकी पेंशन आना बंद हो जाएगी। SBI ग्राहकों के लिए अहम खबर है अगर आपकी पेंशन SBI के बैंक खाते में आती है तो आपके लिए काम की खबर है। पेंशनभोगी वीडियो कॉल के जरिए अपना जीवन प्रमाणपत्र (Life Certificate) जमा कर सकेंगे।

SBI पेंशनर्स वीडियो कॉल के जरिये ऐसे जमा कर सकते हैं अपना लाइफ सर्टिफिकेट..

ये पूरा प्रोसेस-

- सबसे पहले आपको https://www.pensionseva.sbi/ पर जाना होगा।


- इसके बाद आपको Video LC पर क्लिक करना होगा।

- फिर आपको SBI पेंशन अकाउंट नंबर लिखना होगा।

- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।

- सभी टर्म एंड कंडीशन्स को ध्यान से पढ़ें और फिर Start Journey पर क्लिक करें।

- इसके बाद आप अपना पैन कार्ड अपने पास रख लें और I am Ready पर क्लिक करें।

- इसके बाद वीडियो कॉल शुरू करें।

- आपकी SBI अधिकारी की उपलब्ध होने पर वीडियो कॉल शुरू हो जाएगी। इसके अलावा आप अपनी सुविधा के अनुसार भीसमय चुन सकते हैं।

- वीडियो कॉल शुरू होने पर अधिकारी आपसे आपकी स्क्रीन पर दिये 4 डिजिट नंबर को पढ़ने के लिए बोलेंगे।

- आपको पैन कार्ड दिखाना होगा जिसकी फोटो अधिकारी खीचेंगे।

- इसके बाद आपकी फोटो ली जाएगी और प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

- इसके बाद आपकी भी एक तस्वीर ली जाएगी। जिसके बाद आपकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

- अगर आपका प्रोसेस सही नहीं होता है तो आपको वीडियो कॉल के जरिए इसकी जानकारी दे दी जाएगी। ऐसी स्थिति में आपको बैंक ब्रांच जाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।