Pensioners Life Certificate: अगर आप भी पेंशन लेते हैं तो यह आपके पास सिर्फ आज का ही दिन बचा है। पेंशनर्स को किसी भी हाल में अपना लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण पत्र आज जमा करना होगा। आज 30 नवंबर है और लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख है। अगर आज पेंशनर्स लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं कर पाए तो उनकी पेंशन रुक जायेगी। आइए जानते कि वो कौन से तरीके हैं जिससे आप जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
जीवन प्रमाण पोर्टल पर कर सकते हैं जमा
आप जीवन प्रमाण पोर्टल https://jeevanpramaan.gov.in/ पर अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले पोर्टल से जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा UDAI द्वारा मान्य फिंगरप्रिंट डिवाइस होना चाहिए। इसके बाद स्मार्टफोन के जरिये ईमेल आईडी औऱ ऐप में बताए गए तरीकों के से जीवन प्रमाण पत्र घर बैठे जमा कर सकते हैं।
घर से जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट
पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने कहा कि पेंशनभोगी 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के डोरस्टेप बैंकिंग एलायंस या डाक विभाग की डोरस्टेप सेवा का उपयोग करके डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
ये बैंक दे रहे हैं सर्विस
डोरस्टेप बैंकिंग एलायंस 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बीच एक गठबंधन है, वे ग्राहक के दरवाजे पर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। 12 बैंकों की गिनती में भारतीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन हैं। ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल है।
डोरस्टेप बैंकिंग का उठाएं फायदा
आप वेबसाइट (doorstepbanks.com या www.dsb.imfast.co.in/doorstep/login), या 'डोरस्टेप बैंकिंग' मोबाइल एप्लिकेशन, या टोल-फ्री नंबर (18001213721 या 18001037188) पर कॉल करके बैंक की डोरस्टेप सेवा बुक कर सकते हैं।
एक एजेंट अपॉइंटमेंट के अनुसार तारीख और समय पर आपके घर आएगा और जीवन प्रमाण ऐप का उपयोग करके एक ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र ले लेगा। हालांकि, बैंक इस सेवा के लिए कुछ शुल्क ले सकता है। इसके बारे में जानकारी बैंक की वेबसाइट पर नहीं दी गई है। SBI इस सर्विस के लिए 75 रुपये प्लस जीएसटी लेता है।
इंडिया पोस्ट दे रहा है ये सर्विस
इंडिया पोस्ट ने ट्विट कर यह जानकारी दी है कि सीनियर सिटिजन आसानी से अपने एरिया के पास के डाकघर से कॉमन सर्विस सेंटर (CAC) से जीवन प्रमाण सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं। विभाग के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार भारत सरकार पेंशनभोगी योजना के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र हासिल करने की समस्या का समाधान निकालना चाहता है। ताकि, प्रमाण पत्र को आसानी से पाया जा सके।
आवेदन के लिए मोबाइल नबंर 7738299899 पर SMS भेजकर निकटतम जीवन प्रमाण केंद्र पर अपडेट ले सकते हैं। SMS में JPL <पिन कोड> लिखना होगा। इस पर आपके एरिया के आसपास के केंद्रो की सूची मिल जाएगी।