Life Certificate: पेंशनर्स इन 5 तरीकों से जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट, बचे हैं सिर्फ 8 दिन

अगर आपने अभी तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है तो तुरंत कर दें क्योंकि अब सिर्फ 8 दिन बचे हैं।

अपडेटेड Nov 23, 2021 पर 5:04 PM
rupeesFB

Life Certificate: पेंशनर्स के लिए अहम खबर है। अगर आपने अभी तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है तो तुरंत कर दें क्योंकि अब सिर्फ 8 दिन बचे हैं। आपको 30 नवंबर से पहले अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना है। अगर आपने 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट नहीं जमा किया तो आपकी पेंशन रूक जाएगी। आप इन 5 तरीकों का इस्तेमाल कर अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

1 जीवन प्रमाण पोर्टल पर जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफकेट

आप जीवन प्रमाण पोर्टल https://jeevanpramaan.gov.in/ पर अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड करना होगा लेकिन इसके लिए आपके पास UDAI का मान्य फिंगरप्रिंट डिवाइस होना चाहिए। इस ऐप पर बताए गये तरीके का इस्तेमाल कर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।


2 घर पर मिलने वाली बैंकिंग सर्विस

12 बैंक पेंशनर्स को डोरस्टेप सर्विस दे रहे हैं। यानी बैंक अधिकारी को घर बुलाकर आप अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। इन 12 बैंकों की गिनती में एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं।

3 डाकिये को दे सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

नवंबर 2020 में डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ मिलकर डाकिया के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए डोरस्टेप सर्विस शुरू की थी। इस सर्विस के जरिये घर पर डाकिये को बुलाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

4 बैंक ब्रांच जाकर

आपकी पेंशन जिस भी ब्रांच में आती है उस बैंक की ब्रांच में जाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। स्वयं जाकर जमा करने पर आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा लेकिन डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस में फीस देनी होगी।

5 पेंशन ऑफिस में देना होगा लाइफ सर्टिफिकेट

आप लाइफ सर्टिफिकेट सीधे केन्द्रीय पेंशन ऑफिस में भी जाकर जमा कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।