देश के 5 राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं और अब 10 मार्च को नतीजे आने वाले हैं। अब जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता है। जेपी मॉर्गन (JP Morgan) की रिपोर्ट के मुताबिक ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल पर और डीजल पर 9 रुपये प्रति लीटर तक कीमत बढ़ सकती है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत 14 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच चुकी है। ऐसे में आम लोगों को झटका लग सकता है।
