Get App

Petrol Diesel Price Today: राजस्थान में कम हुआ पेट्रोल और डीजल का रेट, चेक करें अपने शहर का दाम 

सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2021 पर 8:40 AM
Petrol Diesel Price Today: राजस्थान में कम हुआ पेट्रोल और डीजल का रेट, चेक करें अपने शहर का दाम 

Petrol Diesel Price on 17th November: सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार की तरफ से एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती के बाद कई राज्य Petrol-डीजल पर लगने वाले वैट (VAT) में कटौती करने लगे हैं। अब लम्बे इंतजार के बाद राजस्थान सरकार ने  पेट्रोल और डीजल पर वैट (VAT) कम करने का फैसला किया है।

अब राजस्थान में पेट्रोल 4 रुपये और डीजल 5 रुपये सस्ता हो गया है। वैट कम होने के बाद श्रीगंगानगर में पेट्रोल 112.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.26 रुपये प्रति लीटर बिका रहा है।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 103.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें