इन चार तरीकों से मोबाइल पर ही चेक कर सकते हैं PF बैलेंस, जानें क्या है पूरा प्रोसेस

नौकरी पेशा लोगों की सैलरी से हर महीने एक तय रकम को पीएफ के तौर पर काटा जाता है। काटी गई रकम पर हर महीने ब्याज भी दिया जाता है। हालांकि कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि नौकरी पेशा लोगों को अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करने में काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन आप चार बेहद ही आसान तरीके से अपने पीएफ अकाउंट के बैलेंस को चेक कर सकते हैं

अपडेटेड Apr 10, 2023 पर 5:54 PM
Story continues below Advertisement
EPFO ऑनलाइन तरीके के अपने पीएफ अकाउंट के बैलेंस को चेक करने की सुविधा देती है

कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट (PF Account) को मैनेज करने वाली संस्था कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ऑनलाइन तरीके के अपने पीएफ अकाउंट के बैलेंस को चेक करने की सुविधा देती है। नौकरी पेशा लोगों की सैलरी से हर महीने एक तय रकम को पीएफ के तौर पर काटा जाता है। काटी गई रकम पर हर महीने ब्याज भी दिया जाता है। हालांकि कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि नौकरी पेशा लोगों को अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करने में काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन आप चार बेहद ही आसान तरीके से अपने पीएफ अकाउंट के बैलेंस को चेक कर सकते हैं।

EPFO की वेबसाइट के जरिए

आप EPFO की वेबसाइट के जरिए अपने पीएफ अकाउंट के बैलेंस को चेक कर सकते हैं। यहां पर सबसे पहले आपको अपना UAN No. और पासवर्ड डालकर लॉगइन करना होगा।


इसके बाद आपको ईपीएफओ की वेबसाइट epfindia.gov.in पर विजिट करना होगा। फिर आपको क्लिक हेयर टू नो योर ईपीएफ बैलेंस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

तीसरे स्टेप में आपको epfoservice.in/epfo के पेज पर भेज दिया जाएगा। जिसके बाद आपको बैलेंस इंफॉर्मेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपको अपने राज्य को सेलेक्ट करना होगा और अपने स्टेट की EPFO ऑफिस की वेबसाइट लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपको अपना पीएफ अकाउंट नंबर, नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। फिर आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी होते ही स्क्रीन पर आपका पीएफ बैलेंस शो हो जाएगा।

SBI के ग्राहक मिस्डकॉल से भी चेक कर सकते हैं अपना बैलैंस, जानें और क्या क्या शामिल है इस सर्विस में

एसएमएस के जरिए

आप एक सिंपल एसएमएस भेजकर भी अपने पीएफ अकाउंट में मौजूद बैलेंस को चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO लिखर कर फिर अपना UAN No. लिखकर 7738299899 नंबर पर भेजना होगा।

मिस्ड कॉल के जरिए

आप मिस्ड कॉल के जरिए भी अपने पीएफ अकाउंट के बैलेंस को चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 नंबर पर एक मिस्ड कॉल देनी होगी। इस नंबर पर कॉल करते ही वह अपने आप ही डिस्कनेक्ट हो जाएगी। इसके कुछ ही सेकेंडों के बाद आपके नंबर पर बैलेंस की डिटेल भेज दी जाएगी।

उमंग पोर्टल के जरिए

आप उमंग पोर्टल के जरिए भी ईपीएफओ की सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप इसके जरिए अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस भी चेक कर सकते हैं। उमंग ऐप को गूगल प्ले, एप स्टोर और विंडोज स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।