PF Balance: मोदी सरकार ने 6.5 करोड़ लोगों के पीएफ (Provident Fund - PF) खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर कर चुकी है। EPFO प्रोविडेंट फंड (PF) के सब्सक्राइबर के खातों में ब्याज का पैसा ट्रांसफर करने लगी है। आप भी अपना पीएफ अकाउंट चेक कर लें कि आपके PF अकाउंट में अभी तक पैसा आया है या नहीं आया। अगर अभी तक आपके पीएफ खाते में पैसा नहीं आया है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं ताकि आपके खाते में तुरंत पैसा ट्रांसफर हो जाएगा।
इतना आया है ब्याज का पैसा
गौरतलब है कि सरकार पहले ही वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पीएफ पर 8.5 फीसदी ब्याज ट्रांसफर करने के प्रस्ताव पर हरी झंडी दे चुकी थी। लेबर मिनिस्ट्री ने भी इस फैसले पर अपनी सहमति दे दी थी। अब EPFO सब्सक्राइबर्स के खातों में 8.5 फीसदी ब्याज जमा कर रही है।
SMS के जरिए चेक कर सकते हैं बैलेंस
EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN LAN (भाषा) भेजना है। LAN का मतलब आपकी भाषा से हैं। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा। इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखना है। हिंदी में जानकारी पाने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा।
मिस्ड कॉल के जरिए जान सकते हैं डिटेल्स
आप चाहें तो एक मिस्ड कॉल के जरिए भी अपना EPF बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना है।
ऑनलाइन अपना बैलेंस देखने के लिए EPF पासबुक पोर्टल पर विजिट करें। इस पोर्टल पर अपना UAN और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें। इसमें Download/View Passbook पर क्लिक करें और फिर आपके सामने पासबुक खुलेगा जिसमें बैलेंस देख सकते हैं।
नहीं आया पैसा तो यहां करें शिकायत
सबसे पहले आपको https://epfigms.gov.in/ की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर आपको शिकायत दर्ज करने के लिए Register Grievance पर क्लिक करना होगा। अब नया पेज खुल जाएगा। यहां आपको पीएफ मेंबर, ईपीएफ पेंशनर, एंप्लॉयर जैसे कई ऑप्शन दिखाई देंगे। आपको इसमें से पीएफ मेंबर सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद UAN नंबर और सिक्योरिटी कोड एंटर करें और डिटेल्स लें। अब यहां आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।