PM Kisan 10th Installment Date: देश के किसानों को अगले महीने खुशखबरी मिलने वाली है। उनके बैंक खाते में मोदी सरकार जल्द ही पैसा ट्रांसफर करने वाली है। उन्हें 15 दिसंबर को दसवीं किस्त बैंक खाते में मिल जाएगी। रजिस्टर्ड बैंक खाते में मोदी सरकार पैसा ट्रांसफर करेगी। कई बार कुछ छोटी-छोटी गलती के कारण पैसा नहीं मिल पाता। आप भी समय रहते इन गलतियों को सुधार लें।
केंद्र सरकार ने पिछले साल 25 दिसंबर 2020 को को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पैसा ट्रांसफर किया था। अब तक सरकार ने देश के 11.37 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे 1.58 लाख करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर कर चुकी है।
बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता की जाती है। हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक किसानों के अकाउंट में 9 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं।
जानिए किस तरह की हो सकती हैं गलतियां
- किसानों अपना नाम इंग्लिश में लिखना जरूरी है। अगर आपने हिंदी में नाम लिखा है तो उस पर सुधार करने की जरूरत है।
- अप्लाई करने वाले किसान के अकाउंट में नाम और अप्लाई करने के दौरान नाम की स्पेलिंग में किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं होनी चाहिए।
- बैंक के IFSC कोड लिखने में कोई गलती नहीं करनी चाहिए।
- बैंक अकाउंट देते समय कोई गलती नहीं करनी चाहिए।
- अपने पते को भली भांती चेक कर लें। ताकि गांव की स्पेलिंग लिखने में कोई गलती नहीं हो।
इन सभी गलतियो को आधार के जरिए ठीक कर लें। अगर किसी भी प्रकार की कोई गलती हो गई तो आपके 2,000 रुपये अटक जाएंगे।
ऑनलाइन ऐसे सुधारें अपनी गलतियां
सबसे पहले आपको पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद यहां आपको उपर की ओर एक लिंक फॉर्मर्स कॉर्नर दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आधार एडिट का एक लिंक दिखेगा, जहां आपको क्लिक करना होगा। फिर आपके सामने जो पेज खुलेगा, उस पर आप अपने आधार नंबर को करेक्ट कर सकते हैं। वहीं अगर अकाउंट नंबर गलत हो भर दिए हैं तो उसे भी आप ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने कृषि विभाग कार्यालय में या लेखपाल से संपर्क करना होगा। वहां पर जाकर आप इसकी गलती में सुधार करवा सकते हैं।