Get App

PM Kisan: 15 दिसंबर को किसानों के बैंक खाते में आएगा पैसा, जल्द ऑनलाइन सुधार लें गलतियां- वरना अटक जाएगा पैसा

देश के किसानों को अगले महीने खुशखबरी मिलने वाली है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2021 पर 4:27 PM
PM Kisan: 15 दिसंबर को किसानों के बैंक खाते में आएगा पैसा, जल्द ऑनलाइन सुधार लें गलतियां- वरना अटक जाएगा पैसा
ModiGOVTFB

PM Kisan 10th Installment Date: देश के किसानों को अगले महीने खुशखबरी मिलने वाली है। उनके बैंक खाते में मोदी सरकार जल्द ही पैसा ट्रांसफर करने वाली है। उन्हें 15 दिसंबर को दसवीं किस्त बैंक खाते में मिल जाएगी। रजिस्टर्ड बैंक खाते में मोदी सरकार पैसा ट्रांसफर करेगी। कई बार कुछ छोटी-छोटी गलती के कारण पैसा नहीं मिल पाता। आप भी समय रहते इन गलतियों को सुधार लें।

केंद्र सरकार ने पिछले साल 25 दिसंबर 2020 को को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पैसा ट्रांसफर किया था। अब तक सरकार ने देश के 11.37 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे 1.58 लाख करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर कर चुकी है।

बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता की जाती है। हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक किसानों के अकाउंट में 9 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं।

जानिए किस तरह की हो सकती हैं गलतियां

सब समाचार

+ और भी पढ़ें