PM Kisan Yojana: किसानों की आर्थिक सेहत बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें छोटे और बड़े सभी तरह के किसानों का खयाल रखा गया है। इन किसानों को मौसम की मार से लेकर उत्पादन, फसल को लेकर बाजार, बीजों के चुनाव तक में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने पीएम किसान एफपीओ स्कीम (PM Kisan FPO Scheme) की शुरुआत की है। इसके तहत सरकार ने साल 2023-24 तक 10,000 ग्रुप बनाने का लक्ष्य रखा है। इस योजना में किसानों का नया कृषि बिजनेस शुरू करने के लिए 15 लाख रुपये मुहैया कराए जाते हैं।
किसानों को मिलेंगे 15 लाख
किसानों की आर्थिक मदद के लिए सरकार ने 'पीएम किसान एफपीओ' (PM Kisan FPO Yojana) स्कीम लॉन्च की है। इस स्कीम के तहत फॉर्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। सरकार देश भर के किसानों को नया कृषि बिजनेस शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता मुहैया करा रही है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए 11 किसानों को मिलकर एक ऑर्गेनाइजेशन या कंपनी बनानी होगी। तभी इसका फायदा मिलेगा। इससे किसानों को कृषि से से जुड़े उपकरण या फर्टिलाइजर्स, बीज या दवाएं खरीदने में काफी आसानी होगी। इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं। अगर आप इस योजना से नहीं जुड़े हैं, तो आप 'पीएम किसान एफपीओ' स्कीम का फायदा नहीं उठा सकते हैं।
सबसे पहले राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा। अब होम पेज पर FPO के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद 'रजिस्ट्रेशन' के ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। फॉर्म में मांगी गई डिटेल दर्ज करना होगा। इसके बाद पासबुक या फिर कैंसिल चेक और आईडी प्रूफ को स्कैन करके अपलोड करना होगा। फिर सब्मिट के विकल्प पर क्लिक कर दें।