PM Kisan Samman Nidh: किसानों को 11वीं किश्त के 2,000 रुपये मिले, जानिए कैसे चेक करें बैलेंस

PM Kisan Samman Nidh: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किश्त जारी कर दी है। जिसमें 10 करोड़ से अधिक किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक जारी किए गए हैं

अपडेटेड May 31, 2022 पर 12:41 PM
Story continues below Advertisement
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के अकाउंट में 11वीं किश्त के पैसे जारी कर दिए हैं

PM Kisan Samman Nidh: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) 31 मई यानी आज पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 11वीं किश्त जारी करेंगे। करीब 10 करोड़ से अधिक किसानों को 20,000 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। यह धनराशि आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) कार्यक्रम के तहत गरीब कल्याण सम्मेलन (Garib Kalyan Sammelan) में जारी किए गए हैं।

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय (Ministry of Agriculture & Farmers Welfare) ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा है कि आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) 31 मई को कई केंद्रीय मंत्रालयों का एक मेगा संयुक्त कार्यक्रम (mega joint event) किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) होंगे। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश के शिमला में होगा।

कैसे कराए e-KYC


बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे पाने के लिए लाभार्थी किसानों को अपने अकाउंट KYC कराना जरूरी होगा। जिसकी आज लास्ट डेट है। जिन लोगों ने KYC नहीं कराया है, उनकी किश्त अटक सकती है। eKYC को दो तरह से कराया जा सकता है। पहले तरीके के तहत लाभार्थी को पीएम किसान पोर्टल पर OTP के जरिए eKYC कराना होगा। दूसरे तरीके में किसान को किसी भी पास के कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर बॉयोमैट्रिक तरीके से eKYC करानी होगी। पीएम किसान पोर्टल से eKYC कराने के लिए, पोर्टल में दाई तरफ बने ' किसानों के लिए ' सेक्शन में जाना होगा। जहां पर eKYC का कॉलम दिखाई देगा। उसे क्लिक करने के बाद OTP के जरिए eKYC कराई जा सकेगी।

PM Kisan Scheme : पीएम मोदी ने 11 करोड़ किसानों के खातों में डालें 2000-2000 रुपए, क्या आपको मिला, ऐसे करें चेक

जानिए कैसे चेक करें स्टेटस

किसानों को पैसे मिले या नहीं यह जानने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद Beneficiaries list under PMKisan पर क्लिक करना है। इसके बाद स्टेटस, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की अन्य जानकारी दर्ज करें। अंत में 'Get Report' बटन पर क्लिक कर दें। इसके बाद किसान की डिटेल आ जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।