PM Kisan: अब घर बैठे आधार के जरिए eKYC नहीं करा पाएंगे किसान, 11वीं किस्त पाने के लिए करना होगा ये काम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के तहत अनिवार्य ईकेवाईसी (eKYC) कराने की डेडलाइन को सरकार ने 31 मार्च 2022 से बढ़ाकर 22 मई 2022 कर दिया है

अपडेटेड Apr 05, 2022 पर 11:53 PM
PM किसान के तहत रजिस्टर्ड किसानों को अब ऑफलाइन eKYC करानी होगी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के तहत अनिवार्य ईकेवाईसी (eKYC) कराने की डेडलाइन को सरकार ने 31 मार्च 2022 से बढ़ाकर 22 मई 2022 कर दिया है। हालांकि समयसीमा बढ़ाने के बाद PM Kisan की वेबसाइट यानी पोर्टस से अब eKYC का विकल्प हट गया है।

PM Kisan की वेबसाइट के मुताबिक, "PM किसान के तहत रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC कराना अनिवार्य है। बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से संपर्क करें। ओटीपी के जरिए होने वाली आधार आधारित eKYC को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।"

इसका मतलब है कि किसान अब घर बैठे आधार और ओटीपी के इस्तेमाल से अपना eKYC नहीं कर पाएंगे। अब उनके पास eKYC के लिए सिर्फ बायोमेट्रिक सत्यापन कराने का विकल्प है, जिसके लिए उन्हें अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाना होगा।


यह भी पढ़ें- Fuel price hike: हर रोज 80 पैसे क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

बता दें कि PM किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त पाने के लिए लिए किसानों को eKYC कराना जरूरी है। जिन किसानों का eKYC नहीं पूरा होगा, उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि की योजना की 11वीं किस्त के तहत 2,000 रुपये नहीं मिलेंगे।

ऑफलाइन ईकेवाईसी कराने के लिए किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर आधार कार्ड लेकर जा सकते हैं और बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए eKYC को पूरा कर सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार देश के किसानों के अकाउंट में सीधे 6,000 सालाना ट्रांसफर करती है। ये पैसे सरकार किसानों को तीन किश्तों में जारी किए जाते हैं। हर एक किश्त में किसानों को 2,000 रुपये दिए जाते हैं। हालांकि सरकार ने पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त के लिए eKYC को अनिवार्य कर दिया है। करीब 12 करोड़ लाभार्थी किसान 11वीं किस्त के आने का इंतजार कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।