PM Kisan Samman Nidhi: इन किसानों को नहीं मिलेगा पीएम किसान का एक भी पैसा, सरकार ने किया ऐलान, जानिए क्यों

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान का फायदा सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलता है। जिनके पास कम से कम 2 हेक्टेयर कृषि योग्य खेती हो। सरकार की किसानों की आमदनी बढ़ाने के मकसद से कई तरह की योजनाएं चला रही है

अपडेटेड Jul 11, 2022 पर 5:30 PM
किसानों की भलाई के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

PM Kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार ने किसानों की इनकम दोगुनी करने के मकसद से कई योजनाएं शुरु की है। उन्हीं योजनाओं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि है। सरकार की यह एक ऐसी योजना है। जिसमें किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे भेजे जाते हैं। हर किसान के अकाउंट में सालाना 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। सरकार इन पैसों को 3 बराबर किस्तों में भेजती है। यानी केंद्र सरकार हर किस्त में 2,000 – 2000 रुपये ट्रांसफर करती है।

इन किसानों को मिलते हैं पैसे

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पैसे देने के लिए सरकार ने गाइडलाइन तैयार की है। इस योजना के तहत सिर्फ उन्हीं किसानों को इसका फायदा मिलता है। जिनके पास 2 हेक्टेयर यानी 5 एकड़ तक कृषि योग्य खेती हो। अब सरकार ने जोत की सीमा को खत्म कर दी है। खेती योग्य जमीन जिसके नाम से हैं। उन्हीं को पैसे मिलते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले किसानों रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। यह रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास अपने खेत की खतौनी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है। पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

सरकार की इस योजना से आपकी बेटी जल्द बन जाएगी लखपति, जानिए कैसे उठाएं फायदा


इन लोगों को नहीं मिलते पैसे

सरकार की ओर से बताया गया है कि जिनके पास 2 हेक्टेयर से ज्यादा की कृषि योग्य भूमि है। उन्हें इस योजना के तहत लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा केंद्र/राज्य सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों/विभागों और इसकी क्षेत्रीय दफ्तर में काम करने वाले लोगों को इस योजना से बाहर रखा गया है। वहीं सरकारी नौकरी से रिटायर हो चुके लोग भी इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते हैं। इतना ही नहीं अगर कोई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करता है तो उसे पीएम किसान सम्मान निधि से बाहर रखा गया है। इसमें वकील, डॉक्टर, सीए आदि भी इस योजना से बाहर हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।