PM kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार देश के किसानों के अकाउंट में सीधे 6,000 सालाना ट्रांसफर करती है। ये पैसे सरकार किसानों को तीन किश्तों में जारी करती है। हर एक किश्त में किसानों को 2,000 रुपये दिए जाते हैं। इसकी अगली किश्त अप्रैल में जारी की जाएगी। इस योजना के तहत अब तक करोड़ों किसानों को लाभ मिल चुका है। आज़़ादी के बाद पहली बार है ऐसा जब किसी सरकार ने किसानों के अकाउंट में इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर की हो।
