PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में 10वीं किस्त 2000 रुपये 1 जनवरी को ट्रांसफर कर दिये हैं। मोदी सरकार ने देश भर के 10.09 करोड़ से ज्यादा किसानों को 20,900 रुपये से ज्यादा की धनराशि ट्रांसफर की है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) स्कीम के तहत लाभार्थी किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है। यह धनराशि सीधे बेनीफिशियरीज के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। अगर आपके खाते में अभी तक पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है तो सबसे पहले अपना स्टेटस और बैंक खाता चेक करें।
