PM Kisan Refund List: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) में बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद अपात्र किसानों से रिकवरी की जा रही थी लेकिन अब सरकार ने अपात्र किसानों की लिस्ट जारी कर दी है। पहले देख लें कि अपात्र किसनों की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं। ऐसे अपात्र किसानों को केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार का पैसा भी लौटाना होगा।
इससे पहले यूपी के बरेली में ही 55,243 अपात्र किसान जांच में पकड़े गए हैं। ये ऐसे अपात्र हैं जो किसान होने के साथ सरकारी नौकरी में थे या कोई कारोबार कर रहे थे। इसके बाद भी उनके खाते में पीएम किसान योजना के तहत पैसा जा रहा था। सितंबर महीने में जिला स्तर पर जांच कराई गई जिसमें यह फर्जीवाड़ा सामने आया। इस मामले में जिला कृषि विभाग की ओर से अपात्रों को रिकवरी नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
तीन महीने पहले प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के संबंध में फर्जीवाड़ा की शिकायतें केंद्र सरकार के पास पहुंची थीं। बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं, जो किसान नहीं बल्कि सरकारी नौकरी में है या बिजनेस कर रहे हैं। इसके बाद भी उनके खाते में पैसा आ रहा था। इन मामलों में ज्यादातर फर्जीवाड़े में पति-पत्नी से लेकर मृतक किसान, गलत खाते में धनराशि फंड ट्रांसफर, गलत आधार, टैक्स देने वाले किसान, पेंशनधारक जैसे मामले शामिल है।
अगर आपके घर में भी एक ही जमीन पर एक से अधिक परिवार के सदस्य पीएम किसान के तहत किश्त ले रहे हैं तो आपको 2000 रुपये की किश्त का पैसा वापस करना होगा। अब आप लिस्ट में भी अपना नाम चेक कर सकते हैं कि कहीं आप भी अपात्र किसानों की सूची में शामिल तो नहीं है।
मान लीजिए अगर किसी परिवार में एक ही जमीन पर मां, पिता, पत्नी और बेटे पीएम किसान की किश्त पा रहे हैं तो उन्हें पैसा सरकार को वापिस लौटाना होगा। नियमों के तहत परिवार का एक ही सदस्य पीएम किसान के तहत किश्त पा सकता है। उन पर फ्रॉड का मामला दर्ज हो सकता है।