PM Kisan योजना के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जल्द जमा करा दे अपना ये डॉक्युमेंट, वरना नहीं आएगी 11वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत अब 11वीं किस्त आएगी

अपडेटेड Feb 03, 2022 पर 11:22 AM
PM Kisan योजना के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जल्द जमा करा दे अपना ये डॉक्युमेंट, वरना नहीं आएगी 11वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत अब 11वीं किस्त आएगी। अगर अभी तक आपने अपना ये डॉक्युमेंट जमा नहीं कराया है तो तुरंत करा दें। सरकार ने नियमों में बदलाव कर दिया है। PM Kisan के रजिस्ट्रेशन में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अब राशन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। राशन कार्ड का नंबर आने के बाद ही पति या पत्‍नी या उस परिवार के किसी एक सदस्‍य को पीएम किसान सम्‍मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना का लाभ मिल पाएगा। योजना के तहत अब नए पंजीकरण कराने पर राशन कार्ड नंबर देना अनिवार्य (Ration Card Mandatory) होगा। इसके अलावा दस्‍तावेज की सॉफ्ट कॉपी बनाकर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। बिना इसके आपके बैंक खाते में अगली किस्त नहीं आएगी।

अब देने होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

अगर आप पीएम किसान योजना के तहत पहली बार रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो आवेदक को राशन कार्ड का नंबर अपलोड करना होगा। इसके अलावा पीडीएफ भी अपलोड करना होगा। अब खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और घोषणापत्र की हार्डकॉपी जमा करने की अनिवार्यता खत्‍म कर दी गई है। अब डॉक्‍यूमेंट्स की पीडीएफ फाइल बनाकर पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इससे पीएम किसान योजना में होने वाला फर्जीवाड़ा कम हो जाएगा। साथ ही रजिस्ट्रेशन पहले से आसान होगा।


 

6000 रुपये सालाना किसानों को देती है सरकार

पीएम किसान योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को 6 हजार रुपये सालाना मिलते हैं। सरकार ये रकम किसानों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करती है। अगर आप भी किसान हैं लेकिन इस योजना का फायदा नहीं उठा पा रहें हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप भी पीएम किसान सम्मान निधि में अपना नाम रजिस्टर कर सकते हैं, ताकि आप सरकार की स्कीम का फायदा उठा सकें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।