PM Kisan Samman Nidhi: किसानों का इंतजार खत्म, मोदी सरकार 17 अक्टूबर को भेजेगी 2000 रुपये

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किश्त दिवाली से पहले 17 अक्टूबर को अकाउंट में आएगी। लिहाजा जल्द से जल्द e-KYC करा लें

अपडेटेड Oct 16, 2022 पर 10:55 PM
PM Kisan Samman Nidhi: इस तारीख को मिल सकती है किसानों को 12वीं किश्त।

PM Kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार ने किसानों की इनकम दोगुनी करने के मकसद से कई योजनाएं शुरू की है। उन्हीं योजनाओं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि है। सरकार की यह एक ऐसी योजना है, जिसमें किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे भेजे जाते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को अब तक 11 किश्तों में पैसे मिल चुके हैं। अब 12वीं किश्त के पैसे 17 अक्टूबर को किसानों को अकाउट में ट्रांसफर किए जाएंगे।

किसानों को सालान मिलते हैं 6000 रुपये

बता दें कि देश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत हर साल 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। सरकार इन पैसों को 3 बराबर किश्तों में भेजती है। यानी केंद्र सरकार हर किश्त में 2,000 हजार रुपये ट्रांसफर करती है। मौजूदा समय में किसान 12वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह किश्त मिलने में किसानों को देरी हो रही है। इस बार कई ऐसे किसान हैं, जिन्हें 12वीं किश्त का फायदा नहीं मिलेगा। उत्तर प्रदेश से ही 21 लाख लाभार्थी किसानों को अयोग्य घोषित किया गया है। लिहाजा इनके अकाउंट में 12वीं किश्त के 2000 रुपये नहीं भेजे जाएंगे।

मोबाइल नंबर से चेक होगा स्टेटस


12वीं किश्त का पैसा भेजने से पहले PM Kisan योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। अब आप किसान पोर्टल पर जाकर आधार नंबर से अपना स्टेटस चेक नहीं कर सकते हैं। स्टेटस देखने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर देना होगा। प्रधानमंत्री किसान योजना में पहले मोबाइल या आधार नंबर से स्टेटस जान सकते थे। लेकिन, इसके बाद नियमों को बदल दिया गया और सिर्फ आधार के जरिए स्टेटस चेक करने की छूट दी गई है। हालांकि, अब नए नियम में किसान रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही स्टेटस चेक कर पाएंगे।

सिर्फ इन किसानों को मिलेगा फायदा

12वीं किश्त का फायदा सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा। जिन लोगों ने अपना e-KYC करा लिया है। जिन लोगों ने e-KYC नहीं कराया है। उन्हें 12 वीं किश्त के 2000 रुपये पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने किसी कारण से अब तक e-KYC नहीं करा पाए हैं तो पीएम किसान पोर्टल के मुताबिक आप OTP बेस्ड e-KYC ऑनलाइन कर सकते हैं। साथ ही अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भी आप e-KYC करा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।