Get App

PM Kisan Samman Nidhi: 12वीं किश्त के 2,000 रुपये जल्द होंगे जारी, नोट कर लें ये तारीख, जानिए लिस्ट में कैसे देखें नाम

PM Kisan Samman Nidhi: अब तक पीएम किसान सम्मान निधि के 11 किश्तों में पैसे आ चुके हैं। केंद्र सरकार हर 4 महीने में 2000 रुपये मुहैया कराती है

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 09, 2022 पर 3:20 PM
PM Kisan Samman Nidhi: 12वीं किश्त के 2,000 रुपये जल्द होंगे जारी, नोट कर लें ये तारीख, जानिए लिस्ट में कैसे देखें नाम
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगर आपको 12वीं किस्‍त का इंतजार है तो बड़ा अपडेट सामने आया है।

PM Kisan Samman Nidhi: अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। मोदी सरकार आपके फेस्टिवल सीजन को जल्द ही और खुशनुमा बना देगी। केंद्र सरकार किसानों को दिवाली से पहले तोहफा दे सकती है। दरअसल, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, केंद्र सरकार 17 और 18 अक्टूबर को पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त जारी कर सकती है।

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक किसानों को 11 किश्त के पैसे मिल चुके हैं। इस योजना में किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। जो कि 3 किश्तों में दिए जाते हैं। हर एक किश्त में 2,000 रुपये मिलते हैं। यह योजना 1 दिसंबर 2018 से शुरू हो गई थी।

पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किश्त 30 मई 2022 को किसानों के अकाउंट में भेजे गए थे। इसमें 10 करोड़ से अधिक किसानों को फायदा मिला था। वहीं 10वीं किश्त जनवरी 2022 में जारी की गई थी। कहा जा रहा है कि मिनिस्‍ट्री ऑफ एग्रीकल्‍चर एंड फॉर्मर वेलफेय द्वारा दिल्‍ली में एग्री-स्टार्टअप कॉन्क्लेव और किसान सम्मेलन का आयोजन 17 और 18 अक्टूबर 2022 को किया जाएगा। इसका उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी पीएम किसान की 12वीं किश्त जारी कर सकते हैं। पीएम किसान सम्‍मन निधि छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है।

Aadhaar Card: एक नहीं कई तरह के होते हैं आधार कार्ड, हर कार्ड के होते हैं अलग फीचर्स, सबके हैं कुछ खास फायदे

जानिए कैसे चेक करें स्टेटस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें